Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Coronavirus: Due to the fear of Corona, these rules can be implemented again in India covid protocol
{"_id":"63a2c7edea42d9701c63638d","slug":"coronavirus-due-to-the-fear-of-corona-these-rules-can-be-implemented-again-in-india-covid-protocol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना के खौफ से भारत में फिर लागू हो सकते हैं ये नियम, छह बिंदुओं में समझें सरकार की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: कोरोना के खौफ से भारत में फिर लागू हो सकते हैं ये नियम, छह बिंदुओं में समझें सरकार की तैयारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:13 PM IST
सार
ऐसे में भारत के अंदर भी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। दुनियाभर में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में सरकार फिर से कुछ नियमों को लागू कर सकती है, जिसे सभी को मानना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
1 of 9
कोरोना से बचने को अपनाएं ये तरीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोरोना की नई लहर से एक बार फिर दुनिया सहम उठी है। चीन, जापान, ब्राजील, अमेरिका समेत कई देशों में संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। अकेले चीन में अगले तीन महीने के अंदर 80 करोड़ से ज्यादा लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका है, जबकि 10 लाख से ज्यादा मौतों की भी आशंका जताई गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 प्रतिशत से ज्यादा लोग अगले तीन महीने के अंदर संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
ऐसे में भारत के अंदर भी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। दुनियाभर में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में सरकार फिर से कुछ नियमों को लागू कर सकती है, जिसे सभी को मानना अनिवार्य होगा। आइए समझते हैं कि कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार ने क्या-क्या तैयारियां की हैं?
2 of 9
किन नियमों को लागू कर सकती है सरकार?
इसे समझने के लिए हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अफसर से बात की। उन्होंने कहा, 'कोरोना की हर परिस्थिति से निपटने के लिए अभी हम तैयार हैं। भारत में अभी ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी ऐहतियातन हमें हर तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। इसी को देखते हुए हम कोविड प्रोटोकॉल को फिर से लागू करने पर विचार कर रहे हैं।'
3 of 9
कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
1. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को फिर से किया जा सकता है अनिवार्य : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क पहनने को अनिवार्य किया जा सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। मसलन खांसी, जुखाम या किसी तरह के वायरल होने पर लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सोशल डिस्टेंसिंग
- फोटो : ट्विटर ANI
2. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करना होगा पालन: कोरोना के घटते केस के बाद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना भी छोड़ दिया था। अब एक बार फिर से इसे सख्ती से लागू करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
3. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रैंडम टेस्टिंग: दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों की जांच पर फोकस किया जाएगा, जो कोरोना प्रभावित देश से लौट रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच होगी और अगर उनमें संक्रमण मिलता है जो जीनोम सिक्वेंसिंग करके कोविड के अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसी तरह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी रैंडम टेस्टिंग शुरू कराने की तैयारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।