फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: बर्फ से जमे लद्दाख-श्रीनगर, उत्तर भारत में कोहरे का कहर, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 21 Dec 2022 07:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 21 Dec 2022 07:11 PM IST
सार

आइए जानते हैं अभी किस राज्य में मौसम का क्या हाल है? आने वाले चार दिन तक क्या स्थिति रहेगी? कहां बारिश होगी और कहां शीतलहर का असर दिखेगा? 
 

विज्ञापन
Weather Update of four days: Snow-frozen Ladakh-Srinagar, fog wreaks havoc in North India
Weather Update - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। लेह-लद्दाख, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके बिना बर्फबारी के ही जम गए। लद्दाख और श्रीनगर में तो झरने, झील, नदी और नालों तक में बर्फ जमने लगी है। यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में घना कोहरा हो रहा है। 


आइए जानते हैं अभी किस राज्य में मौसम का क्या हाल है? आने वाले चार दिन तक क्या स्थिति रहेगी? कहां बारिश होगी और कहां शीतलहर का असर दिखेगा? 
 
Weather Update of four days: Snow-frozen Ladakh-Srinagar, fog wreaks havoc in North India
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
अभी मौसम का हाल क्या है? 
उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते बिजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में सड़क हादसे बढ़ गए हैं। ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि शाम होते ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। सुबह और शाम को घने कोहरे ने पूरे शहर को ओढ़ लिया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जाने का अनुमान है। दिन में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
 
Weather Update of four days: Snow-frozen Ladakh-Srinagar, fog wreaks havoc in North India
Fog in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज की बात करें तो यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और अभी रात में नौ डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम विभाग के अनुसार, रात में नौ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा सकता है। कानपुर की बात करें तो यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और रात में 10 डिग्री तक जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update of four days: Snow-frozen Ladakh-Srinagar, fog wreaks havoc in North India
बरेली का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली में आज दिन में भी काफी ठंडक रही। यहां दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात में यहां का तापमान न्यूनतम सात डिग्री हो जाएगा। मेरठ में आज दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में छह डिग्री तक जाने का अनुमान है। सहारनपुर में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में चार डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन
Weather Update of four days: Snow-frozen Ladakh-Srinagar, fog wreaks havoc in North India
हिमाचल के कई जिलों में पारा माइनस में पहुंच गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल में पारा माइनस में
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां सात शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed