रहस्यों से भरी इस दुनिया में ऐसे कई राज दफन हैं, जिनके विषय में अब तक कुछ खास पता नहीं लग पाया है। हमारी पृथ्वी पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर भूत प्रेतों के होने का दावा किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं इटली के पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जो कोई भी गया, वह वापस नहीं आ सका। इसी वजह से इसको मौत का आइलैंड भी कहा जाता है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इस आइलैंड का इतिहास इतना डरावना है, जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड का नाम दुनिया की सबसे डरावनी जगहों मे शुमार होता है। ये आइलैंड अक्सर अपनी रहस्यमयी घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। इसी कड़ी में आज हम पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में जानेंगे -
Poveglia island: ये है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, इतिहास जानने के बाद खड़े हो जाएंगे रोंगटे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन