Indian Tribe: भारत के इन राज्यों में चलता है महिलाओं का राज, मर्दों को करनी पड़ती है फरियाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय और असम में रहने वाली इस जनजाति का नाम खासी है। इस जनजाति में लड़कों की जगह लड़कियों की इज्जत ज्यादा होती है। इस जनजाति में महिलाओं का राज चलता है और महिलाओं की बात को सबसे अधिक वैल्यू दी जाती है।
परिवार में महिलाओं का रहता है वर्चस्व
भारत के अलावा बाग्लादेश में खासी जनजाति रहती है। इस जनजाति के लोग लड़कों के जन्म पर उत्सव नहीं मनाते हैं और लड़कियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। इसमें परिवार की मुखिया महिलाएं होती हैं। परिवार में महिला ही आखिरी फैसला लेती हैं।
शादी के बाद आमतौर पर लड़कियां अपना सरनेम बदलती हैं, लेकिन खासी जनजाति में शादी के बाद लड़के अपना सरनेम बदलते हैं। बच्चों का नाम मां के सरनेम पर ही रखा जाता है।
आमतौर भारत में शादी के बाद लड़कियों की विदाई होती है, लेकिन इस जनजाति में दूल्हे की विदाई होती है। जन्म के बाद लड़कियों को जानवर के अंगों के साथ खेलना होता है और उसके आभूषण बनाए जाते हैं।