{"_id":"5d4fffc98ebc3e6d046f8ab9","slug":"indian-farmer-win-lottery-of-28-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी से पैसे लिए उधार और खरीद ली लॉटरी, फिर जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पत्नी से पैसे लिए उधार और खरीद ली लॉटरी, फिर जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
Link Copied
कहा जाता है कि किस्मत कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जिनकी किस्मत रातों-रात पलट गई और अब वो करोड़ों रुपये के मालिक हो चुके हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक किसान के साथ, जो दुबई में नौकरी करने गया था मगर नौकरी नहीं मिली। लेकिन अब वो करोड़ों रुपये का मालिक बन चुका है।
Trending Videos
2 of 5
lottery jackpot
- फोटो : social media
दरअसल, जानकारी के मुताबिक भारत का एक किसान नौकरी खोजने दुबई गया था। करीब 45 दिनों तक नौकरी खोजता रहा, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला और वह भारत लौट आया। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही उसे जानकारी मिली की उसने 27,86,67,600 रुपये की लॉटरी जीती है। इसके बाद किसान का जीवन ही बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तेलंगाना के निजामाबाद जिले के जकरानपल्ली गांव के विलास रिक्काला दुबई में नौकरी ना मिलने से परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी से उधार लेकर लॉटरी टिकट खरीदी। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रिक्काला को बिग लॉटरी टिकट का विजेता घोषित किया गया। शनिवार को रिक्काला को जानकारी मिली कि उन्होंने लॉटरी जीती है। खबरों के मुताबिक रिक्काला और उनकी पत्नी गांव में ही खेती-बाड़ी करके वो लगभग तीन लाख रुपये सलाना कमा लेते हैं।
4 of 5
बता दें कि रिक्काला की दो बेटियां हैं और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वो पहले दुबई में ड्राइवर का काम करते थे। दुबई में गाड़ी चलाते हुए रिक्काला पिछले दो सालों से लॉटरी खरीद रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
lottery
दोबारा जब रिक्काला को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर अपने दोस्त रवि को दे दिया। रवि ने रिक्काला के नाम से तीन टिकट खरीदी, जिसमें से एक ने रिक्काला की किस्मत चमका दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।