सब्सक्राइब करें

Interesting Fact of Plane: जहाज में एयरहोस्टेस कभी नहीं पीती हैं चाय-कॉफी, हैरान करने वाली है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Interesting Fact of Plane Airhostess do not drink tea coffee in plane know the reason behind it
जहाज में एयरहोस्टेस कभी नहीं पीती हैं चाय-कॉफी - फोटो : Pixabay

Interesting Fact of Plane: हवाई जहाज की यात्रा के दौरान लोग जरूर चाय या कॉफी पीते हैं। लंबी यात्रा में चाय प्रेमियों के लिए चाय सुकून देने का काम करती है। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जहाज में एयर होस्टेस और केबिन क्रू फ्लाइट में चाय-कॉफी नहीं पीते हैं। इसकी वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक फेमस टिकटॉकर और एयर होस्टेस सिएरा मिस्ट ने अपने काम से जुड़ी जानकारी शेयर की है और ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर आप चाय पीने से पहले चार बार जरूर सोचेंगे। 



एयर होस्टेस सिएरा मिस्ट के टिकटॉक पर 31 लाख फॉलोअर्स हैं। वह समय-समय पर अपने काम के बारे में जानकारी देती रहती हैं। सिएरा ने फ्लाइट से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 80 लाख से ज्यादा दे चुके थे। 

Trending Videos
Interesting Fact of Plane Airhostess do not drink tea coffee in plane know the reason behind it
जहाज में एयरहोस्टेस कभी नहीं पीती हैं चाय-कॉफी - फोटो : Pixabay

इस वायरल वीडियो में सिएरा ने बताया है कि फ्लाइट में केबिन क्रू पानी की टोटी इस्तेमाल करने से भी बचता है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपको फ्लाइट अटेंडेंट से जुड़े कुछ राज के बारे में बताऊंगी जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Fact of Plane Airhostess do not drink tea coffee in plane know the reason behind it
जहाज में एयरहोस्टेस कभी नहीं पीती हैं चाय-कॉफी - फोटो : iStock
जानिए क्यों नहीं पीते हैं कॉफी-चाय

सिएरा ने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट बहुत अधिक जरूरत होने पर ही चाय या कॉफी पीते हैं। उन्होंने इसकी हैरान करने वाली वजह बताई है। उनका कहना है कि पानी के टैंक को कभी साफ नहीं किया जाता है। लेकिन एयरलाइन्स पानी की क्वालिटी की जांच करती रहती है। जब तक टैंक में कुछ नहीं मिलता है, तब तक इसको साफ नहीं किया जाता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cierra Mistt (@cierra_mistt)

Interesting Fact of Plane Airhostess do not drink tea coffee in plane know the reason behind it
Interesting Fact of Plane - फोटो : Pixabay
किया एक और बड़ा खुलासा

सिएरा ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान एयर होस्टेस हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है कि उनका कहना है कि हम एक धातु की ट्यूब में हर दिन 35,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रा करते हैं और यह ओजोन लेयर के बहुत करीब होता है। उनका कहना है कि हम रेडिएशन के बहुत करीब होते हैं। उनका कहना है कि इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां उन लोगों को एस्ट्रोनॉट और रेडियोलॉजिस्ट की श्रेणी में रखती हैं।
विज्ञापन
Interesting Fact of Plane Airhostess do not drink tea coffee in plane know the reason behind it
Interesting Fact of Plane - फोटो : Pixabay


टिकटॉकर और एयर होस्टेस सिएरा मिस्ट ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा लोगों ने अभी तक देख लिया है जबकि 82 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed