फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: तीसरे वनडे से पहले कोच बने कोहली, किशन को दिए टिप्स, ऋषभ पंत से बात करते दिखे कोच द्रविड़

Sun, 17 Jul 2022 02:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 02:04 PM IST
सार

तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ ने ऋषभ पंत के साथ काफी बातचीत की। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Match Today India vs England Head to Head Team Prediction, Preview and Score News in Hindi
ऋषभ पंत से बात करते कोच द्रविड़ (बाएं) और ईशान किशन को टिप्स देते विराट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मैनचेस्टर के मैदान में खेला जाएगा। सीरीज के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है। अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। पहले वनडे में भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 100 रन से अपने नाम किया था। अब तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। खासकर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ इस दौरान ऋषभ पंत से बात करते दिखे। इस दौरान विराट ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को टिप्स भी दिए। 
IND vs ENG 3rd ODI Match Today India vs England Head to Head Team Prediction, Preview and Score News in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने नेट्स में काफी देर तक अभ्यास किया। कोहली लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। 
IND vs ENG 3rd ODI Match Today India vs England Head to Head Team Prediction, Preview and Score News in Hindi
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा ने भी इस मैच से पहले गेंदबाजी में जमकर अभ्यास किया। इंग्लैंड दौरे में जडेजा गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वो बल्ले के साथ कई उपयोगी पारियां खेल चुके हैं, लेकिन गेंद के साथ प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आखिरी मैच में जडेजा गेंद के साथ अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Match Today India vs England Head to Head Team Prediction, Preview and Score News in Hindi
ऋषभ पंत से बात करते राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इस मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से काफी बातचीत की। दूसरे वनडे में पंत खाता खोले बिना आउट हो गए थे। वहीं, टी20 सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। टेस्ट में शतक लगाने के बाद पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस वजह से कोच द्रविड़ ने तीसरे मैच से पहले उनके साथ काफी बातचीत की। 
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Match Today India vs England Head to Head Team Prediction, Preview and Score News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच से पहले काफी अभ्यास किया। उन्होंने तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाया था, लेकिन वनडे सीरीज में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले मैच में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर वो वनडे टीम में भी अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed