फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens Area 51: अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! एरिया 51 पर काम कर चुके इंजीनियर का दावा

Sun, 17 Jul 2022 12:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
America Area 51 Engineers Claimed of Aliens Hostage Know More News in Hindi
अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! - फोटो : iStock

Aliens Area 51: रहस्यमयी जगहों से दुनिया भरी पड़ी है। इन्हीं जगहों में अमेरिका का एरिया-51 भी शामिल है जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग हो रहा है। इस जगह को गुप्त रखा गया था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार इस जगह में बारे में बताया।



अब एरिया-51 में काम कर चुके एक पूर्व इंजीनियर ने हैरान करने वाला दावा किया है। पूर्व इंजीनियर का दावा है कि अमेरिकी ने यहां एलियंस को बंदी बनाकर रखा हुआ है। बिल यूहाउस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अमेरिका की इस खुफिया साइट पर काम किया है और यहां पर सच में एलियंस थे। आइए जानते हैं कि एरिया-51 में काम करने वाले पूर्व इंजीनियर ने क्या-क्या दावा किया है। 

America Area 51 Engineers Claimed of Aliens Hostage Know More News in Hindi
अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियर की उम्र 71 साल है और वह एलियंस विशेषज्ञ' के तौर पर मशहूर हैं। बताया गया है कि एरिया 51 के बारे में उनके पास ज्यादा जानकारी है और वहां पर एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एरिया 51 के पूर्व इंजीनियर ने कहा कि इसकी साफ वजह है कि लोगों को साइट पर एलियंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर से यह संबंधित है। 

America Area 51 Engineers Claimed of Aliens Hostage Know More News in Hindi
अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! - फोटो : iStock

यूहाउस ने पहले भी अमेरिका की खुफिया मिलिट्री बेस पर अपने बिताए गए समय के बारे में खुलकर बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलियन टेक्नोलॉजी की डिसमैंटलिंग पर यूहाउस और दूसरे इंजीनियर काम करते थे। सैन्य अधिकारी एलियंस से मिली हुई टेक्नोलॉजी की रिवर्स-इंजीनियरिंग करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
America Area 51 Engineers Claimed of Aliens Hostage Know More News in Hindi
अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! - फोटो : iStock

जानिए कहां काम करते थे इंजीनियर 

रिपोर्ट में बताया गया है कि एरिया-51 पर एलियंस को ईबीई (Extraterrestrial Biological Entities) के तौर पर जाना जाता था। दूसरे इंजीनियरों की टीम के साथ यूहाउस काम करते थे। तीन कैटेगरी में एलियंस को मॉनिटर किया जाता था जो स्मॉल, मिडियम और टॉल थीं। 

विज्ञापन
America Area 51 Engineers Claimed of Aliens Hostage Know More News in Hindi
अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! - फोटो : iStock

जानिए क्यों गुप्ता रखा जाता है एरिया-51 को
 

यूहाउस का दावा है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त राष्ट्र और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एलियन विशेषज्ञ के मुताबिक, इसी समझौते की वजह से इस साइट को गुप्त रखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed