सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? जानिए आखिर क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Dec 2025 05:03 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनियाभर में फ्लाइट के केबिन क्रू स्टाफ को फ्लाइट अटेंडेंट्स भी कहा जाता है। सबसे खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं। कहा जाता है कि कुछ एयरलाइंस तो ऐसी हैं जो इस काम के लिए पुरुषों को रखती ही नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह है? 

विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female in Hindi
फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: आपने कभी न कभी किसी फ्लाइट में सफर किया होगा। अगर नहीं तो फिल्म या ब्लॉग में किसी को यात्रा करते हुए जरूर देखा होगा। इस दौरान आपने देखा होगा कि यात्रियों की मदद के लिए ज्यादातर महिला स्टाफ ही होती हैं। यात्रियों की हर एक चीज का ध्यान रखने के लिए एयर होस्टेस को चुना जाता है। दुनियाभर की कई फ्लाइट कंपनियां फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पुरुषों की जगह महिलाओं को ज्यादा चुनती हैं। यही नहीं विमान के भीतर काम कर रहे क्रू मेंबर में भी सर्वाधिक महिलाएं ही होती हैं। 



कुछ अनुमानों के मुताबिक, पुरुष और महिला केबिन क्रू मेंबर का अनुपात लगभग 2/20 का होता है। वहीं कई विदेशी एयरलाइंस में यही अनुपात 4/10 का होता है। ये आंकड़े स्पष्ट तस्वीर बयां करते हैं कि फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है। आखिर सवाल है कि ऐसा क्यों होता है? महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा फ्लाइट स्टाफ में ज्यादा वरीयता क्यों दी जाती है? आप में से कई लोग ये सोच रहें होंगे कि इसका कारण खूबसूरती है। पर ऐसा नहीं इसके पीछे का कारण कुछ और है। आइए आपको इस खबर में विस्तार से बताते हैं...
 

Trending Videos
Interesting Fact why are most flight staff female in Hindi
फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? - फोटो : ANI

यह एक बहुत ही बड़ा साइकोलॉजिकल फैक्ट है कि कई लोग पुरुषों की बजाए महिलाओं की बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं और सुनते ही नहीं हैं बल्कि उनकी बातों पर अमल भी करते हैं। फ्लाइट में सेफ्टी गाइडलाइंस और जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है। इसलिए फ्लाइट में ज्यादातर एयर होस्टेस ही इन सब बातों का एलान करती हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female in Hindi
फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? - फोटो : ANI

फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं को ज्यादातर चुने जाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि उनका चरित्र पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा कोमल, उदार और विनम्र होता है। उनके इसी उदार चरित्र के चलते यात्रियों के मन में फ्लाइट कंपनी के प्रति एक सकारात्मक छवि बनती है।

Zara Hatke: दुनिया की सबसे अनोखी जगह, जहां 82 साल से रुका हुआ है समय! कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Interesting Fact why are most flight staff female in Hindi
फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? - फोटो : ANI

एक विमान में जितना कम वजन होगा उतना ही उसका ईंधन और पैसा बचेगा। इस कड़ी में महिलाओं का वजन पुरुषों की अपेक्षा कम होता है और कम वजन विमान कंपनी के लिए एक फायदे का सौदा होता है। अक्सर फ्लाइट में पतली और कम वजन की महिलाओं को ही ज्यादातर देखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही है।

Zara Hatke: क्यों कालापानी की सजा से कांपते थे कैदी? आखिर किस जेल में कैदियों को रखा जाता था

विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female in Hindi
फ्लाइट में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों करती हैं काम? - फोटो : ANI

एक मान्यता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं प्रबंधन को संभालने में अधिक सक्षम होती हैं। वह किसी भी बात को ध्यान पूर्वक सुनती हैं और उस पर अमल भी करती हैं। इन्हीं कारणों के चलते फ्लाइट क्रू में पुरुषों की बजाए महिलाओं को ज्यादा शामिल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर विमान कंपनियां उन्हीं हालातों में पुरुषों को फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में चुनती हैं, जब ज्यादा बल और मेहनत का काम होता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed