दुनिया भर में ऐसे कई विचित्र स्थान हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण विश्व भर में काफी चर्चित रहते हैं। इन जगहों पर दूर दूर से कई पर्यटक रोमांच पाने के लिए घूमने जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी आइलैंड भी है, जहां पर केवल लाशें ही लाशें हैं। ये आइलैंड इतना डरावना है कि यहां आने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि इस स्थान पर किसी भी जिंदा इंसानों को जाने की अनुमति नहीं है। ये आइलैंड पूरी तरह से पब्लिक के लिए बैन है। इस जगह को डेडमैन आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर इंसानों के कंकाल और खोपड़ियां देखने को मिलती हैं। ये डरावनी जगह यूके के कैंट में स्थित है। इस स्थान पर अक्सर कई डेड बॉडिज बरामद होती रहती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस डरावने आइलैंड के बारे में जहां हर तरफ केवल और केवल लाशें ही बिखरी रहती हैं।
Deadman Island: कहानी एक ऐसे आइलैंड की जहां हर तरफ बिखरी हैं लाशें, जिंदा लोगों के जाने पर है पाबंदी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X