सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zara Hatke Man Finds Gold Worth Lakhs Inside Duck's Stomach In China Weird News

Zara Hatke: बत्तख को काटते ही पेट में मिली ऐसी चीज, शख्स के उड़ गए होश, जांच में पता चला चौंकाने वाला सच

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Zara Hatke: चीन के लोंगहुआ काउंटी से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसके बारे में जानकर लोग हैरान है। दरअसल, यहां पर एक बत्तख के पेट से हैरान करने वाली चीज निकली है। 

Zara Hatke Man Finds Gold Worth Lakhs Inside Duck's Stomach In China Weird News
बत्तख को काटते ही पेट में मिली ऐसी चीज, शख्स के उड़ गए होश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Zara Hatke: चीन के लोंगहुआ काउंटी में एक ऐसी घटवा घटी है, जो बेहद हैरान करने वाली है। यहां पर एक ग्रामीण ने बत्तख पाला हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बत्तख के पेट से 1.6 लाख का सोना निकला है। साल 2026 फरवरी की यह घटना है। यह खबर सामने आने के बाद अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण का नाम लियू है। उसने जब अपनी पाली हुई बत्तख को काटा तो उस होश उड़ गए। उसके पेट में कई छोट-छोटे चमकीले कण दिखे। पहले वह समझ नहीं पाया कि क्या है? उसने उन टुकड़ो को जलाकर चेक किया है, वो सोने के टुकड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बत्तख के पेट में कैसे पहुंच गया सोना?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बत्तख के पेट से निकलने सोने का वजन करीब 10 ग्राम था, जिसकी कीमत 12,000 युआन है। यह भारतीत रुपये में करीब 1.6 लाख रुपये के बराबर है। लियू ने संभावना जताई है कि बत्तख ने खाना खोजने के दौरान सोने के कण निगल लिए हो। बत्तख नदी के किनारे कीचड़ भोजने तलाश करती हैं। गांव के पास चिशुई नदी बहती है, जिसे सोने के लिए जाता है। 

Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

लोगों का मानना है कि नदी की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे कण हो सकते हैं, जिन्हें बत्तख ने शायद निगल लिए होंगे। लियू ने कहा कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं सामान्य नहीं हैं। गांव के लोगों को पहले भी बत्तखों के पेट से सोने के कण मिले हैं। लेकिन बत्तख के पेट में इतनी मात्रा में सोना मिलना अनोखी घटना है। 

Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो

क्या पेट में सोना पच सकता है? 

विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में सोना पचता नहीं है। आमतौर पर डाइजेस्टिव सिस्टम से बिना नुकसान पहुंचाए गुजर जाता है। हालांकि सोने के बड़े टुकड़े होने और अशुद्धियां हों, तो इससे आंतों में रुकावट हो सकती है। इसके साथ ही दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन कछ लोगों को इस घटना पर शक है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद पता चलेगा कि मिले कण सोना ही हैं। उनका कहना है कि पहले भी नदी से सोना मिलने की घटना सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed