Viral Video: पत्नी को जगाने के लिए 70 साल के बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: वीडियो में एक 70 साल का बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को जिस अंदाज में नींद से जगाता है, उसे देखने के बाद आप भी इस बुजुर्ग कपल के दीवाने हो जाएंगे।
विस्तार
Viral Video: पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। जो उम्र के साथ बढ़ता चला जाता है। इस बंधन को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देने के साथ-साथ बेपनाह मोहब्बत जाहिर करना भी जरुरी होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग कपल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 70 साल का बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को जिस अंदाज में नींद से जगाता है, उसे देखने के बाद आप भी इस बुजुर्ग कपल के दीवाने हो जाएंगे।
Viral Video: विदेशी महिला ने खेली वृंदावन में होली, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो की शुरुआत एक शांत कमरे से होती है, जहां एक बुजुर्ग महिला गहरी नींद में सो रही हैं। तभी उनके पति पास आकर उन्हें झकझोर कर जगाने के बजाय मुकेश का सदाबहार गाना ‘क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो’ गुनगुनाने लगते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि उम्र के इस पड़ाव में भी दोनों के बीच कितना प्यार है। तो वहीं गाना गाते बुजुर्ग की आवाज में जो मिठास है, वह किसी जादू से कम नहीं है।
गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी मोहब्बत का जज्बा
दिल छू लेने वाले इस बुजुर्ग कपल के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_theycallmeyash नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके कैप्शन में लिखा है, बुजुर्ग व्यक्ति पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज और शब्दों में अपनी पत्नी के लिए जो स्नेह है, उस पर बीमारी का कोई असर नहीं दिखा।
Viral Video: 10-10 के सिक्के जोड़कर मां के जन्मदिन पर झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएंवीडियो को अबतक 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 82 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख कई लोग कमेंट्स कर बुजुर्ग कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं कुछ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ओह सो क्यूट, यह देखकर मुझे रोना क्यों आ रहा है। दूसरे यूजर ने कहा, किसी की नजर ना लगे।
कमेंट
कमेंट X