सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little boy collected 10 rupee coins to buy earrings for his mother surprise birthday gift video goes viral

Viral Video: 10-10 के सिक्के जोड़कर मां के जन्मदिन पर झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 05 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां के जन्मदिन के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदने एक कॉस्मेटिक की दुकान पर जाता है। जहां पर जाकर वो कुछ ऐसा करता हैं, जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे की मासूमियत पर अपना दिल हार बैठेंगे। 

Little boy collected 10 rupee coins to buy earrings for his mother surprise birthday gift video goes viral
10-10 के सिक्के जोड़ मां के जन्मदिन पर गिफ्ट खरीदने पहुंचा बच्चा - फोटो : @adishri6796 Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे गहरा और पवित्र रिश्ता माना जाता है। मां अपने बच्चे के जन्मदिन पर उसकी हर खुशी पूरी करने की कोशिश करती है। लेकिन जब बच्चा अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करें तो वो लम्हा बेहद खास बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 7-8 साल का छोटा बच्चा अपनी मां के जन्मदिन के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदने एक कॉस्मेटिक की दुकान पर जाता है। जहां पर जाकर वो कुछ ऐसा करता हैं, जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे की मासूमियत पर अपना दिल हार बैठेंगे। 


Viral Video: विदेशी महिला ने खेली वृंदावन में होली, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटा बच्चा पीठ पर स्कूल बैग टांगे एक कॉस्मेटिक की दुकान पर जाकर वहां रखे कई झुमकों में से एक को ढूंढ कर कहता है, ये कितने का है? दे दीजिए और फिर बैग में रखे 10-10 के सिक्के गिनने लगता है। वीडियो में आप उसको 10-20 कहते भी सुन सकते हैं। जिसके बाद कॉस्मेटिक दुकान की मालकिन आदिश्री उससे पूछती हैं किसके लिए ले रहे हो? बच्चा बोलता है, मम्मा के लिए। फिर आदिश्री उसे कहती है, दे दो, जितने भी हैं। आप मम्मा के लिए लकी हो।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adishree_hair_ accessories and jwellry ✨️ (@adishri6796)


अपनी मां के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदते इस वीडियो को कॉस्मेटिक दुकान की मालकिन आदिश्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @adishri6796 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज दुकान पर 'क्यूटेस्ट कस्टमर' आया था।

Viral Video: बगुले को सांप से भिड़ना पड़ा भारी, शिकारी खुद बन गया शिकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश


Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसे अब तक 13.2 मिलियन लोग देख चुके हैं। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक महिला ने लिखा- मुझे ये वीडियो देखकर रोना आ गया। दूसरे शख्स ने लिखा, 'प्राइसलेस मोमेंट'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed