सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Austrian woman eye injury shares her experience after playing holi in vrindavan video goes viral

Viral Video: विदेशी महिला ने खेली वृंदावन में होली, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 05 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में वृंदावन में होली मनाने आई एक ऑस्ट्रियाई महिला ये दावा करती नजर आ रही हैं कि, रंगों में मिले पत्थर उसकी आंख में लग गए, जिससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और कई दिनों बाद भी उन्हे ठीक से साफ नजर नहीं आ रहा।

Austrian woman eye injury shares her experience after playing holi in vrindavan video goes viral
वृंदावन में होली खेलने के बाद विदेशी महिला ने शेयर किया अपना अनुभव - फोटो : @breeandthelove Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में होली अलग ही अंदाज में मनाई जाती है। वृंदावन और बरसाना की गलियों में दूर-दूर से आए श्रद्धालु रंग और गुलाल के साथ त्योहार का आनंद लेते नजर आते हैं। हर साल होली के मौके पर देश-विदेश से हजारों लोग वृंदावन और मथुरा पहुंचते हैं, जो अपने अनुभव साझा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रिया की एक महिला का वीडियो सामने आया है। वृंदावन में होली मनाने आई एक ऑस्ट्रियाई महिला ये दावा करती नजर आ रही हैं कि, रंगों में मिले पत्थर उसकी आंख में लग गए, जिससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और कई दिनों बाद भी उन्हे ठीक से साफ नजर नहीं आ रहा।

Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
ऑस्ट्रियाई महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि वृंदावन, शुरुआत में उनका दिन बहुत शानदार रहा। दोस्तों के साथ रंग खेलना, मंदिरों के दर्शन, पारंपरिक पेय भांग पीना सब कुछ बहुत रोमांचक था। वहां का माहौल मस्ती और उत्साह से भरा हुआ था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई। विदेशी महिला के मुताबिक, लोग लगातार उन पर रंग फेंक रहे थे। इसी दौरान किसी ने जमीन से रंग उठाया, जिसमें पत्थर भी मिले हुए थे, जो सीधे उनकी आंखों में चला गया। महिला ने तुरंत आंखें धो लीं, लेकिन कई दिनों बाद भी उनकी नजर पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Britta Schlagbauer (@breeandthelove)


कुछ लोग सीधे चेहरे पर पत्थर मिला रंग फेंक रहे थे
ऑस्ट्रिया महिला के इस वीडियो को महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @breeandthelove नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, वहां जिन लोगों से वह मिलीं उनमें से कई बहुत अच्छे और दयालु थे। जिन्होंने प्यार और दोस्ताना अंदाज में उनके चेहरे पर रंग लगाते हुए 'हैप्पी होली' कहा, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो सीधे चेहरे पर पत्थर मिला रंग फेंक रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि बाहर मौजूद लगभग 30 लोगों में उन्हें सिर्फ 1 महिला दिखी। जिससे उन्होंने इशारों में पूछा कि ऐसा क्यों होता है।  


Viral Video: सिर्फ गिलास और चम्मच की मदद से बना दी गुजिया, लोग बोले- काश ये पहले पता होता


Viral: शादी में दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी फूलों की चादर में लग गई आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो

सुरक्षित और बेहतर तरीके से होली कहा मनाई जाए
महिला ने कहा कि वह अभी भी पिछली होली के अनुभव से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं, क्योंकि वह अपनी राइट आंख से कई महीनों तक ठीक से नहीं देख पा रही थी। फिर भी वह दोबारा होली मनाना चाहती हैं, लेकिन इस बार शांत तरीके से या किसी दूसरे शहर में। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे कि सुरक्षित और बेहतर तरीके से दोबारा होली मनाना चाहती हैं, लेकिन इस बार शांत तरीके से या किसी दूसरे शहर में। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे कि सुरक्षित और बेहतर तरीके से होली कहा मनाई जा सकती है। हालांकि उन्होंने होली को जादुई बताया, लेकिन यह भी कहा कि एक विदेशी महिला के लिए ऐसा अनुभव हमेशा आसान नहीं होता। उन्होंने सलाह दी कि अगर होली मनाएं तो सुरक्षित तरीके से मनाएं। 


सड़कों पर होली खेलने से बचना चाहिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने कहा, सड़कों पर होली खेलने से बचना चाहिए और किसी सुरक्षित या निजी जगह पर ही त्योहार मनाना बेहतर होता है। दूसरे शख्स ने कहा, होली के दौरान नशे की वजह से कई बार लोग नियंत्रण खो देते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed