Viral Video: जिम में साधु बाबा का उड़ाया मजाक! फिर उन्होंने किया कुछ ऐसा, देखते ही रह गए लोग
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिम के भीतर एक साधु बाबा दिख रहे हैं और उनको वहां मौजूद लोग हंसते हैं। लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो देखकर लोग हैरान रह गए।
विस्तार
Viral Video: स्वस्थ और फिट रहने के लिए ज्यादातर लोग जिम जाते हैं। कई लोग अपनी बाॅडी और ताकत दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं। अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
वायरल वीडियो को देखकर बात साबित होती है कि चेहरे और शरीर से उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। एक साधु बाबा ने यह साबित करके दिखाया है। वीडियो में दिख रहा है कि साधु के वेश में एक बाबा जिम में भारी वजन उठा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साधु बाबा दिख रहे हैं। बाबा के सिर पर पगड़ी है और उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा पहने हुए हैं। उनकी लंबी दाढ़ी है आर सादगी भरा जीवन। जिम में मौजूद लोग उनको देखकर हंसते हैं और हल्का मजाक भी उड़ाते हैं।
Viral: हाईकोर्ट में जमकर हुई मारपीट, वकीलों ने एक दूसरे को लात-घूंसों से पीटा, पाकिस्तान का वीडियो वायरल
जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 2, 2026
साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी
ब्रह्मचारी पॉवर 🔥💪 pic.twitter.com/0u2SfPOb5x
Nostradamus: तबाह हो जाएगी दुनिया, शुरू हो सकता है मानव का विनाश, क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हो रही सच?
हालांकि, फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। दरअसल, बाबा भारी भरकम बारबेल को पकड़ते हैं और डेडलिफ्ट करते हैं। बारबेल पर काफी भारी है और बाबा जोर लगाकर पूरा वजन उठा लेते हैं। उनकी ताकत देखकर जिम में मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद हो जाती है।
Viral: शादी में दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी फूलों की चादर में लग गई आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो
सोशल मीडिया पर छा गया है वीडियो
बाबा के सफल लिफ्ट करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो कहां का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है-जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे , साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी। ब्रह्मचारी पॉवर।