Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 का दिन खगोल वैज्ञानिकों के लिए बहद खास है। दरअसल, 3 मार्च यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण (March 2026 lunar eclipse) लग चुका है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो कई मायनों में बेहद खास है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। इसे खगोलीय घटना को ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी की वजह से सूर्य की रोशनी चांद तक नहीं पहुंच पाती है। इस कारण ब्लड मून (Blood Moon) होता है। जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच में आ जाती है, तो चंद्रमा की सतह पर उसकी छाया पड़ती है।
Chandra Grahan 2026: लग चुका है चंद्र ग्रहण, भारत में कब दिखेगा ब्लड मून? यहां जानिए सबकुछ
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण बेहद खास है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।
भारत में कब नजर आएगा चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse Time in India)?
साल 2026 का पहले चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकता है। भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3.20 बजे से लेकर शाम 6.47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी है, जो यह अलग-अलग टाइम जोन में नजर आएगा।
क्यों लगता है चंद्र ग्रहण (What Is Lunar Eclipse)?
सूर्य का पृथ्वी की परिक्रमा करती है और चंद्र एक उपग्रह है। यह धरती का चक्कर लगाता है। इस दौरान एक ऐसा समय आता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है। इस दौरान सूरज का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा होती है।
Nostradamus: तबाह हो जाएगी दुनिया, शुरू हो सकता है मानव का विनाश, क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हो रही सच?
किन-किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण (Where will Seen lunar eclipse)?
3 मार्च को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ इलाकों में देखा जा सकता है। यह भारत में भी यह ग्रहण दिखेगा, जहां इसकी अवधि 25 मिनट होगी। भारतीय समय के मुताबिक, चंद्र ग्रहण की 3 बजकर 20 मिनट पर शुरुआत होगी और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा।
Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया
कैसे देख सकते हैं चंद्र ग्रहण?
बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देख सकते हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे नहीं चाहिए होते हैं।