Nostradamus Predictions: साल 2026 की शुरुआत में ही एक भयानक युद्ध छिड़ गया है। यह युद्ध अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा है। शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर एक साथ ईरान पर भीषण हमला बोला। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और 48 टॉप कमांडरों की मौत हो गई है।
Nostradamus: तबाह हो जाएगी दुनिया, शुरू हो सकता है मानव का विनाश, क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हो रही सच?
Nostradamus Predictions: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच लगातार तीसरे दिन भी युद्ध जारी है। अब इस युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है। इस बीच फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है, जिसके कारण सत्ता परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने कहा था कि भयानक युद्ध की शुरुआत होगी, जो सात महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने अपनी सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर की थी। उनका दावा था कि 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।
राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर शुरू होगा युद्ध
नास्त्रेदमस ने दावा किया था कि 2026 में ऐसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे, जिसकी वजह से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर चारों तरफ हिंसा होगी। मानव ही मानव की जान का दुश्मन बन जाएगा। इस लड़ाई से मानव सभ्यता विनाश की ओर जा सकती है।
Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
एशिया पर आएगा संकट
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया था कि महासागर में एक विशाल जहाज के डूबेगा, जिसका विनाशकारी युद्ध शुरू होगा। युद्ध के कारण समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर असर होगा, जिसके कारण अनाज की कमी होगी। इसके कारण महंगाई बढ़ जाएगी। उन्होंने जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध होने का भी दावा किया था।
Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया
क्या होगा युद्ध का नतीजा?
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर पूरी दुनिया दहशत में है। लोगों को तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा था कि विश्व के दो शक्तिशाली देशों के बीच यह लड़ाई शुरू हो सकती है। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं होगा, जिसके कारण भयानक तबाही मच सकती है।