सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dance Ka Video Little Princess Dance With Nanu Dadu At Sangeet Watch Viral Video

Video: बच्ची ने दादा और नाना के साथ किया खूबसूरत डांस, 1 करोड़ लोगों ने देखा, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Dance Ka Video : सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची संगीत समारोह में अपने दादा और नाना के साथ डांस कर रही है। बच्ची के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

Dance Ka Video Little Princess Dance With Nanu Dadu At Sangeet Watch Viral Video
बच्ची ने दादा और नाना के साथ किया खूबसूरत डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। कई वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं, जबकि कुछ वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। अब इन दिनों एक छोटी बच्ची के डांस ने लोगों के दिल को जीत लिया है। बच्ची के डांस के वीडियो को एक करोड़ लोग देख चुके हैं। बच्ची के डांस ने लोगों का दिन बना दिया है। 

Trending Videos


नाना-दादा के साथ बच्ची ने किया जबरदस्त डांस

बच्ची के डांस का वायरल वीडियो एक संगीत समारोह का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anjalidamanichoreography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मासूम नाना और दादा के बीच में पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। बैकग्राउंड में मराठी गाना शेक-ई बज रहा है, जिसे आप सुन सकते हैं। वीडियो को 17 फरवरी को शेयर किया गया था, लेकिन अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना-दादा और पोती ने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं। गाने पर एक साथ पूरे तालमेल के साथ डांस कर रहे हैं। बच्ची की पूरे दिल से डांस कर रही है। उसके साथ ही दादा-नाना भी पूरे उत्साह और फुर्ती के साथ डांस कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Damani Choreography (@anjalidamanichoreography)




Zara Hatke: दुनिया का ऐसा जीव, जो पानी पीते ही मर जाता है, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

डांस के बीच एक पल ऐसा आता है, जब गाना तेज बजने लगता है, दादा और नाना दोनों बच्ची को हवा उठा लेते हैं। वहां पर मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। बच्ची ने काले रंग लहंगा पहना हुआ है। 

Viral Video: जिम में साधु बाबा का उड़ाया मजाक! फिर उन्होंने किया कुछ ऐसा, देखते ही रह गए लोग

लोगों की प्रतिक्रियाएं

बच्ची के खूबसूरत डांस को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो को एक करोड़ लोगों ने देखा है, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है- बच्ची के जीवन का सबसे यादगार पल। एक शख्स ने लिखा है, काले कपड़ में डांस कर रहे दादा अच्छे लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed