सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का रहस्य: भूतिया हवेली के नाम से मशहूर है राजस्थान का ब्रिज भवन होटल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Mysterious story of haunted Brij Raj Bhawan palace in Kota Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

भारत में ऐसी कई हॉन्टेड जगहें हैं, जहां कोई भूल कर भी जाने की कोशिश नहीं करता। ये स्थान अपने भूतिया प्रसंगों को लेकर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं ब्रिज भवन के बारे में। ये राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है। ये अंग्रेजों के समय की हवेली थी, जिसे अब होटल के रूप में बदल दिया गया है। आज इसका नाम राजस्थान के मशहूर होटलों में गिना जाता है। देश दुनिया से कई लोग यहां पर आकर ठहरते हैं। इस होटल में ठहरने वाले लोगों की मानें तो यहां पर किसी चीज का साया है। होटल में रुके कई पर्यटकों ने ये तक कहा है कि जब वे होटल के भीतर रुके थे। उस दौरान उनमें से कई लोगों ने आहटों को महसूस किया या किसी आत्मा से जुड़ी घटना को देखा। कहा जाता है कि ब्रिज भवन होटल में एक अंग्रेज की आत्मा भी वास करती है। इस अंग्रेज को कई सालों पहले उसके दो बच्चों के साथ इसी स्थान पर मारा गया था। 



Trending Videos
Mysterious story of haunted Brij Raj Bhawan palace in Kota Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिज भवन का एक रहस्यमयी इतिहास है, जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सन 1857 के आसपास ब्रिज भवन का निर्माण चंबल नदी के पास किया गया था। उस दौरान हिंदू मुस्लिमों के बीच काफी विवाद हुआ करते थे। ब्रिटिश सरकार इसका फायदा उठाते हुए हिंदुओं के मंदिर के बाहर गो मांस और मस्जिद के सामने सुअर का मांस फिकवा देती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious story of haunted Brij Raj Bhawan palace in Kota Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इससे हिंदू मुस्लिम के बीच की लड़ाई बढ़ जाती थी, जिसका फायदा ब्रिटिश सरकार को मिलता था। हालांकि 1857 में भारतीय सैनिकों के बीच ये अफवाह फैली की उनकी बंदूकों में गो मांस और सुअर के मीट का इस्तेमाल होता है। इससे सेना भड़क गई और उन्होंने एकजुट होकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया। 

Mysterious story of haunted Brij Raj Bhawan palace in Kota Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

कहा जाता है कि विद्रोह जब शुरू हुआ उस दौरान मेजर चार्ल्स बर्टन और उसके दो जुड़वां बच्चे ब्रिज भवन (कोटा रेजीडेंसी) में रहा करते थे। विद्रोह के समय सिपाहियों ने चारों तरफ से इस भवन को घेर लिया और अंदर घुसकर मेजर चार्ल्स बर्टन और उनके बेटों को चाकू से मार दिया। कहा जाता है कि तभी से मेजर की आत्मा इस भवन में भटक रही है। उनकी आत्मा को अब तक शांति नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Mysterious story of haunted Brij Raj Bhawan palace in Kota Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोटा की पूर्व महारानी ने भी इस बात का दावा किया था कि उन्होंने अपने ड्रॉइंग रूम में कई बार मेजर चार्ल्स बर्टन के भूत को देखा। महारानी के मुताबिक मेजर की आत्मा ने उनको कभी भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। आपको बता दें कि ब्रिज भवन अब कोटा स्टेट गेस्ट हाउस बन गया है। यहां पर काम करने वाले लोगों के मुताबिक होटल की गैलरी में अक्सर किसी के टहलने की आवाज आती है। अगर कोई रात में छत पर बने बगीचे में जाने की कोशिश करता है तो उसको मेजर का भूत जोरदार थप्पड़ मारता है। हालांकि कर्मचारियों की इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed