{"_id":"613078288ebc3ea75c652eb5","slug":"interesting-story-of-world-s-largest-island-greenland-where-there-is-not-a-single-ant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की, जहां पर नहीं है एक भी चींटी, ये है उसकी वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की, जहां पर नहीं है एक भी चींटी, ये है उसकी वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चींटियां आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगी। पूरी पृथ्वी पर शायद ही ऐसी कोई जगह होगी, जहां पर इनका बसेरा ना हो। विश्व में भिन्न-भिन्न प्रकार की चींटियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ शांत हैं तो कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक। आंकड़ों की मानें तो करीब 12 हजार से भी ज्यादा चींटियों की प्रजातियां पृथ्वी पर रहती हैं, जिनमें से ज्यादातर काली, भूरी और लाल रंग की हैं। अफ्रीका में तो कुछ चींटियां इतनी ज्यादा घातक हैं, कि उनके काटने के बाद पल भर में ही इंसान की मौत हो सकती है। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर एक भी चींटी नहीं है? इस जगह का नाम ग्रीनलैंड है। ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आने के बाद आपको एक भी चींटी देखने को नहीं मिलेंगी। आपको बता दें कि मौसम और जलवायु चींटियों के विकास और उनके प्रजनन में काफी सहायक होते हैं।
2 of 5
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी
- फोटो : Istock
ग्रीनलैंड का मौसम काफी ठंडा रहता है। इस कारण चींटियों के सर्वाइवल के लिए यहां का पारिस्थितिकी तंत्र उपयुक्त नहीं है। वैज्ञानिकों की मानें तो ठंडा मौसम और जलवायु चींटियों को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है। इस वजह से यहां पर एक भी चींटी मौजूद नहीं है।
3 of 5
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी
- फोटो : Istock
ग्रीनलैंड एक बेहद ही ठंडा स्थान है। ये आईलैंड पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है। ठीक ऐसी ही स्थिति पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में भी है। इस वजह से अंटार्कटिका में भी चीटियां नहीं पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी
- फोटो : Istock
विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ठंडा तापमान तो एक बड़ा कारण है, जिसके चलते यहां पर चीटियां नहीं रहती। उसके अलावा चींटियों के लिए यहां पर कोई फूड चैन भी नहीं है। फूड चैन ना होने के कारण वो यहां पर सर्वाइव नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कहानी विश्व के सबसे बड़े आईलैंड की जहां पर नहीं है एक भी चीटी
- फोटो : Istock
ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है, जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। अक्सर कई लोग ग्रीनलैंड में घूमने के लिए जाते हैं। राजनीतिक रूप से इस जगह का संबंध यूरोप से है, पर भौगोलिक दृष्टि से ये जगह नॉर्थ अमेरिका का हिस्सा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।