हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
गुजरात: मुख्यमंत्री पटेल के नए मंत्रिमंडल में 90 फीसदी बदलाव चाहता है नेतृत्व, आज होगा गठन
जरात में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर से पार पाने के लिए भाजपा नेतृत्व नए मंत्रिमंडल से पूर्व सीएम विजय रुपाणी व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत 90 फीसदी मंत्रियों को बाहर करने पर आमादा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा: राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे शिमला, अभेद्य दुर्ग में बदली राजधानी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को शिमला पहुंचेंगे। उनके इस दौरे से पहले राजधानी शिमला को अभेद्य दुर्ग में बदला गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है। सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थलों पर इंडिया रिजर्व बटालियन, जिला पुलिस, क्यूआरटी के कमांडो तैनात हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: आज से दो दिन तक तेज बारिश के आसार, लगातार बरसात से टूट सकता है पुराना रिकॉर्ड, येलो अलर्ट जारी
राजधानी में बृहस्पतिवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Inspiration4 Live : स्पेसएक्स ने रच दिया इतिहास, चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा
भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार तड़के पांच बजकर 33 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से चार आम लोगों को लेकर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...