Japanese Baba Vanga: जापान में जुलाई में बड़ी तबाही आने की भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है। जापान में हाल के दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए है। इनको रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। जापानी बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी ने जुलाई में जापान में भूकंप और ज्वालामुखी आने का दावा किया है।
Japanese Baba Vanga: क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
Japanese Baba Vanga: जापान की मनोवैज्ञानिक रियो तात्सुकी की साल 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इनकी तुलना बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वांगा से की जाती है। उन्होंने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणियां की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने साल 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इनकी तुलना बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वांगा से की जाती है। उन्होंने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणियां की हैं। इनमें फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मौत से लेकर 2020 की कोरोना महामारी तक सब कुछ शामिल है। रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी से जापान ही नहीं, बल्कि एशिया के कुछ देशों में भी डर का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा, जिससे भयंकर सुनामी उठेगी।
इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है। 5 जुलाई को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल के नीचे एक दरार आएगी, जिसके बाद तोहोकू भूकंप आएगा जिससे समुद्र में लहरें तीन गुना ऊंची उठेंगी।
Viral Video: बुजुर्ग को सड़क पर गाय और सांड ने पटक-पटक कर मारा डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल
इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप का वर्णन किया गया है। कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं का भी जिक्र है। चेतावनियों को कला के माध्यम से पेश किया गया है। कई लोगों का कहना है कि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए।
Viral Video: पानी को लेकर महिलाओं की हुई हाथापाई, एक-दूसरे के खींचे बाल और मारी लात, वीडियो देख लोग हैरान