सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन, जानिए हैरान करने वाली बातें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 04:07 PM IST
सार

Zara Hatke: जापान को उगते सूर्य का देश कहा जाता है। यह देश संस्कृति, खान-पान से लेकर टेक्नोलॉजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जापान को एशिया का सबसे विकसित देश माना जाता है।

विज्ञापन
Japanese Trains never delay beyond 30 seconds Know amazing facts about Train Punctuality in Japan
इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: जापान को उगते सूर्य का देश कहा जाता है। यह देश संस्कृति, खान-पान से लेकर टेक्नोलॉजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जापान को एशिया का सबसे विकसित देश माना जाता है। यहां के लोगों की गिनती दुनिया में सबसे अधिक कर्मठी के तौर पर की जाती है। अपनी इस खबर में हम आपको जापान से जुड़ी कुछ खास रोचक बातों के बारे में बताएंगे। 

समय का महत्व

जापान के लोग समय के पाबंद होते हैं। यहां के लोगों को किसी भी काम को समय पर करने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इतना ही नहीं जापान में चलने वाली ट्रेनें भी 30 सेकेंड से अधिक लेट नहीं होती हैं।

बच्चे के लिए खास नियम

जापान में कानून है कि बच्चों को 10 साल की उम्र तक किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। इन 10 वर्षों में उन्हें बचपन की जिंदगी का मजा लेने का मौका दिया जाता है।
 
Trending Videos
Japanese Trains never delay beyond 30 seconds Know amazing facts about Train Punctuality in Japan
इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

तेज बोलना माना जाता है असभ्यता

जापान में सार्वजनिक स्थानों पर जोर-जोर से बोलना या किसी चीज को सूंघना असभ्यता माना जाता है। इतना ही नहीं यहां दो लोगों का हाथ पकड़कर साथ चलना भी अच्छा नहीं माना जाता है। जापान में लोग नववर्ष की खुशी में सबसे पहले मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese Trains never delay beyond 30 seconds Know amazing facts about Train Punctuality in Japan
इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

ऐसे देते हैं सम्मान

जापान एक प्राचीन देश है। यहां के रीति-रिवाज और परंपराएं भी बेहद अनूठे हैं। जैसे हमारे देश में लोग हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं, ठीक वैसे ही जापान में किसी भी व्यक्ति के सम्मान में झुककर अभिवादन का रिवाज है।

Viral Video: रील ने ले ली जान, ट्रैक्टर में बैठकर स्टंट करना चाह रहा था लड़का, पलट गई गाड़ी और मौके पर हुई मौत

Japanese Trains never delay beyond 30 seconds Know amazing facts about Train Punctuality in Japan
इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

सबसे खास बात यह है कि जो जितना ज्यादा सम्मानित होता है, उसके प्रति उतना ही ज्यादा झुका जाता है। वहीं व्यक्ति भी चाहे कितना भी बड़ा या प्रतिष्ठित हो, वह भी सामने वाले व्यक्ति के अभिवादन में झुक जाएगा। इनके बीच बस झुकाव की डिग्री में अंतर होता है।

Viral News: गांव वाले को 15 अगस्त के दिन नहीं मिला लड्डू, तो गुस्साकर शख्स ने किया सीएम को फोन, कर दी शिकायत

विज्ञापन
Japanese Trains never delay beyond 30 seconds Know amazing facts about Train Punctuality in Japan
इस देश में 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

लंबा जीते हैं जापानी

जापान के लोग साफ-सफाई के प्रति बहुत जागरुक हैं। विद्यालयों में छात्र और शिक्षक दोनों मिलकर कक्षाओं की सफाई करते हैं। यहां के लोग दीर्घायु होते हैं। जापान के लोगों की औसत उम्र 82 वर्ष है, जो सभी देशों के औसत से अधिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed