Kim Yo Jong: उत्तर कोरिया के बारें में बेहद कम जानकारी सामने आती है। उत्तर कोरिया को पुरुष सत्ता वाला देश के तौर पर जाना जाता है। यहां पर किसी महिला का राजनीति में टिकना मामूली बात नहीं है, लेकिन तानाशाह किम जोंग की बहन राजनीति में भी आई और अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। बीच में ऐसा भी कहा जाने लगा कि किम जोंग अपनी बहन से डर गए हैं, क्योंकि वह तानाशाह से अधिक आक्रामक और तेज-तर्रार हैं। किम की बहन योग जोंग की क्रूरता की कई बातें भी सुनने को मिलती रही हैं।
Kim Yo Jong: क्या किम जोंग की बहन है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला? इस किताब में किया गया है सनसनीखेज दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौरान काफी लंबे समय तक किम जोंग गायब रहे। ऐसी भी अफवाहें गर्म थीं कि उनकी मौत हो गई है। अन्तराष्ट्रीय मीडिया तक मान रहा था कि किम नहीं होते हैं, तो देश की बागडोर उनकी बहन के हाथों में होगी।
तुरंत और ज्यादा क्रूर फैसले लेती है योग जोंग
किताब के लेखक संग-यून ली का उत्तर कोरिया से लंबे समय तक जुड़ाव रहा है। वहां की राजनीति को उन्होंने बेहद करीब से देखा है। उन्होंने किताब में दावा किया है कि मासूम दिखने वाली किम की बहन मौका मिले तो अपने भाई से ज्यादा क्रूर साबित होंगी। वह बड़ा फैसले लेने में कोई संकोच नहीं करेंगी। उनके लिए किसी की हत्या भी बड़ी बात नहीं है।
बहुत ताकतवर हो चुकी है
किम की बहन के बारे में यह बातें मानना आसान नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों का लगातार कहना है कि भाई को किनारे लगा चुकी यो जोंग बहुत ताकतवर बन चुकी हैं।
Israel Hamas War: हमास के आंतकियों ने जिस लड़की को किडनैप कर निकाली थी परेड, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्विटजरलैंड में रहकर की हैं पढ़ाई
किताब में बताया गया है कि किम की बहन लाड़-प्यार और विलासिता में पली-बढ़ीं। जन्म के बाद से वह वे परिवार का केंद्र बन गईं। सबसे खास बात यह है कि वह अपने पिता के बगल में बैठकर खाना खाती थीं, तो वहीं बाकी लोग दूसरी टेबल पर बैठकर खाते थे। शुरू से ही उन्हें बताया गया कि वह किसी भी नियम-कानून से ऊपर हैं और पूरा देश उनकी बात मानेगा।
स्विटजरलैंड के किसी स्कूल में यो जोंग ने पढ़ाई की है। स्कूल के बारे में किसी को नहीं पता है, क्योंकि यह सीक्रेट है। वहां उनका नाम और डॉक्युमेंट्स भी बदल दिए गए। स्विटजरलैंड से वापस आने के बाग वह अपने देश में किम 2 के साथ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर की पढ़ाई की। वह कंप्यूटर में माहिर हैं और अंग्रेजी और जर्मन भाषाओं पर पकड़ अच्छी है। किसी भी तरह की बात वही दूसरे देशों से करती हैं।
Gutka Omelette: अंडे में पान मसाला डालकर बना दिया 'गुटखा ऑमलेट', लोग बोले- चटनी की जगह थूक देना था गुटखा