सब्सक्राइब करें

Mysterious places: ये हैं दुनिया की रहस्यमयी जगहें, कहीं सांप करता है राज, तो कहीं जहाज हो जाते हैं गायब

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Know World’s Mysterious Places in Hindi From Snake Island Brazil to Death Valley America
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
Mysterious places: धरती पर कई रहस्य छिपे हुए हैं जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इन रहस्यों के बारे में जानकर किसी को यकीन नहीं होता है। धरती के इन रहस्यों को वैज्ञानिक सालों से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। दुनिया के इन रहस्यों के पीछे की वजह क्या है? यह आज तक नहीं पता चल पाया है। आज हम दुनिया के कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 


इलाहा दा क्यूइमादा द्वीप

ब्राजील में स्थित इस द्वीप पर सांप ही सांप हैं। यहां पर हर तीन फीट पर आपको एक से पांच सांप देखने को मिल जाएंगे। इसके रहस्य के बारे में आज तक किसी को जानकारी नहीं मिल पाई है। इस द्वीप को सांपों का द्वीप कहते हैं। यहां पर गोल्डन लांसहेड वाइपर जैसे जहरीले सांप रहते हैं। ब्राजील की नौसेना ने इस द्वीप पर लोगों के आने पर बैन लगाया हुआ है। 
 
Trending Videos
Know World’s Mysterious Places in Hindi From Snake Island Brazil to Death Valley America
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
इथोपिया का दनाकिल रेगिस्तान 

इथोपिया के इस द्वीप पर बहुत जल्द मौसम में बदलाव होता है। यहां पर कभी गर्मी पड़ती है, तो कभी सर्दी। दनाकिल रेगिस्तान में पूरे साल 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहता है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यहां कभी-कभी 145 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है। गर्मी की वजह से इस इलाके को क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ भी कहते हैं। इतनी गर्मी पड़ती है कि तालाबों का पानी खौलता रहता है। दनाकिल रेगिस्तान 62,000 मील से ज्यादा क्षेत्र में फैला है। यहां की गर्मी को नर्क की आग भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know World’s Mysterious Places in Hindi From Snake Island Brazil to Death Valley America
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock

चोलुला का ग्रेट पिरामिड

मैक्सिको में स्थित चोलुला का ग्रेट पिरामिड आज भी रहस्य है। आज तक कोई भी यह पता नहीं लगा पाया कि इसका निर्माण किसने करवाया था और इसके बनवाने के पीछे की वजह क्या है। मंदिर की तरह दिखने वाले पिरामिड का कोई इतिहास नहीं है। दुनिया के बड़े पिरामिडो में यह शामिल है। 
 
Know World’s Mysterious Places in Hindi From Snake Island Brazil to Death Valley America
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
बरमूडा ट्रायंगल

माना जाता है कि बरमूडा ट्रायंगल दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह है। बरमूडा ट्रायंगल में कई जहाज लापता हो चुके हैं जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है। तीन जगहों के बीच होने से इस जगह को बरमूडा ट्रायंगल कहते हैं। इस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण ज्यादा है जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाली कोई भी चीज इसमें समा जाती है। 
 
विज्ञापन
Know World’s Mysterious Places in Hindi From Snake Island Brazil to Death Valley America
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
डेथ वैली

अमेरिका में स्थित डेथ वैली भी गर्मी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस स्थान पर भी कभी-कभी तापमान 130 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। साल 1913 में यहां पर 134.06 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। डेथ वैली में सिर्फ 5 फीसदी औसत बारिश होती है। यह दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल है और यहां पानी का नामोनिशान नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed