{"_id":"5dd4b2e38ebc3e54a0090156","slug":"lehe-ledu-wildlife-china-most-dangerous-zoo-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे अनोखा चिड़ियाघर, अंदर का नजारा देख कांप जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे अनोखा चिड़ियाघर, अंदर का नजारा देख कांप जाएंगे आप
आप अपने जीवन में कई बार जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क आदि घूमने गए होंगे, जहां आपने पिंजरों में बंद या बाड़ों में ही जानवरों को देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है जहां इंसानों को पिंजरे में बंद कर देते हैं और जानवर खुलेआम घूमते हैं।
2 of 6
Lehe Ledu Wildlife Zoo
- फोटो : Twitter
सुनने में ये बड़ा अजीब है लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। जी हां, चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं।
3 of 6
Lehe Ledu Wildlife Zoo
- फोटो : Twitter
ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Lehe Ledu Wildlife Zoo
- फोटो : Twitter
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Lehe Ledu Wildlife Zoo
- फोटो : Twitter
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।