सब्सक्राइब करें

Living Nostradamus: जीवित नास्त्रेदमस की चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! अगर ये सच हुई तो मच जाएगी तबाही

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Living Nostradamus: nostradamus Athos Salome 4 Big Predictions 2024 Gone True Nostradamus Ki Bhavishyavani
जीवित नास्त्रेदमस की ये चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! - फोटो : Instagram/athos_salome

Living Nostradamus Prediction: कई भविष्यकता हुए हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर दुनिया आज भी यकीन करती है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Prediction) का नाम प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल है। इन दोनों की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वर्तमान समय में ब्राजील के 37 साल के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना भी नास्त्रेदमस होती है। एथोस सैलोमे द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से मशहूर हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। 

एथोस सैलोमे की कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है। इसकी वजह से इनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। एथोस सैलोमे ने दावा किया है साल 2024 की उनकी चार भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इनमें आने वाले एस्टेरॉयड का खतरा भी शामिल है। 
 
Trending Videos
Living Nostradamus: nostradamus Athos Salome 4 Big Predictions 2024 Gone True Nostradamus Ki Bhavishyavani
जीवित नास्त्रेदमस की ये चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! - फोटो : Instagram/athos_salome

अमेरिकी की अतंरिक्ष एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि वह 'प्रलय के देवता' के नाम से मशहूर एक एस्टेरॉयड की निगरानी कर रहा है। यह एस्टेरॉयड धरती के करीब से गुजरेगा। एथोस ने कहा कि उन्होंने इससे जुड़ी भविष्यवाणी जुलाई में ही की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि इस साल 28 जुलाई को मैंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एस्टेरॉयड से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था। इसमें मैंने कहा था कि नासा सितंबर में इससे जुड़ी घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि मेरी भविष्यवाणियां संयोग नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Living Nostradamus: nostradamus Athos Salome 4 Big Predictions 2024 Gone True Nostradamus Ki Bhavishyavani
जीवित नास्त्रेदमस की ये चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस ने कहा कि उन्होंने अप्रैल में ही माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की भविष्यवाणी की थी। उनका दावा है कि इससे टकराव बढ़ सकता है या फिर एक साइबर युद्ध की स्थिति उतपन्न हो सकती है। उनका दावा था इस साल दुनिया को एक टेक्नोलॉजी ब्लैकआउट का सामना करना पड़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट ब्लैकआउट की वजह से दुनिया भर में कई एयरपोर्ट्स पर कंप्यूटर में खराबी देखी गई और विमानों को रोक दिया गया।
 
Living Nostradamus: nostradamus Athos Salome 4 Big Predictions 2024 Gone True Nostradamus Ki Bhavishyavani
जीवित नास्त्रेदमस की ये चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! - फोटो : Instagram/athos_salome

इस अलावा थोस ने साल की शुरुआत में ही कहा था कि ओलंपिक खेल के दौरान संभव है कि संचार नेटवर्क के साथ-साथ तकनीक और परिवहन प्रणालियों पर और ज्यादा साइबर हमले होंगे। एथोस ने का कहना है कि हमले की धमकी के बार मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जब फ्रांसीसी अधिकारियों ने अपने साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाया था। इस दौरान ओलंपिक से जुड़े 140 साइबर हमले की खबरें सामने आई थी।

NASA Asteroid Alert: क्या धरती खतरे में है? पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Mysterious Signal: धरती पर नौ दिनों तक कौन भेज रहा था रहस्यमयी सिग्नल? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Moon: आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा! धरती को जल्द मिलेगा एक और चांद, अंतरिक्ष में होने जा रही दुर्लभ घटना

विज्ञापन
Living Nostradamus: nostradamus Athos Salome 4 Big Predictions 2024 Gone True Nostradamus Ki Bhavishyavani
जीवित नास्त्रेदमस की ये चार भविष्यवाणियां हो गईं सच! - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस की कुछ और भविष्यवाणियां

उन्होंने अपनी भविष्यवाणि में कहा है कि इंसानों को एलियन से मिलने का मौका मिल गया है।
पृथ्वी की तरफ आ रहा है एक उल्कापिंड नई अतंरिक्ष रेस शुरू करेगा।
एआई अपनी सोच विकसित कर सकते हैं और अपने बनाने वालों के खिलाफ विद्रोह करेंगे।
तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत होगी और पूरी दुनिया में फैल जाएगा।
पूरे अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में प्राकृतिक आपदा आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed