{"_id":"66e6bb91509015336101d317","slug":"usman-khawaja-lauds-indian-spinner-ravichandran-ashwin-ahead-of-india-vs-australia-test-series-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'अश्विन के पास हमेशा प्लान होता है', उस्मान ख्वाजा ने भारतीय स्टार स्पिनर की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'अश्विन के पास हमेशा प्लान होता है', उस्मान ख्वाजा ने भारतीय स्टार स्पिनर की तारीफ में पढ़े कसीदे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:18 PM IST
सार
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों और 42 पारियों में 2.70 की इकोनॉमी रेट से 114 विकेट चटकाए हैं। घर और ऑस्ट्रेलिया दोनों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने उन्हें इस सीरीज के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक बना दिया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट में 2.93 की इकॉनमी से 39 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा कि भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बहुत अच्छे गेंदबाज हैं जो खेल के प्रति अपने रणनीतिक रवैये से अपने बल्लेबाजी क्रम को लगातार चुनौती देते हैं। ख्वाजा ने अश्विन की रणनीतिक प्रतिभा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'अश्विन काफी अच्छे गेंदबाज हैं। वह बहुत रणनीतिक है। उनके पास हमेशा एक योजना होती है। वह इसका पता लगाने और खेल से आगे रहने की कोशिश करते हैं। इसका मैं सम्मान करता हूं। मैं उनके क्रिकेटिंग दिमाग का सम्मान करता हूं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है और मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।'
2 of 4
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : usman_khawajy
पर्थ में पहला टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा और सभी की नजरें अश्विन पर लगी होंगी जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों और 42 पारियों में 2.70 की इकोनॉमी रेट से 114 विकेट चटकाए हैं। घर और ऑस्ट्रेलिया दोनों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने उन्हें इस सीरीज के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक बना दिया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट में 2.93 की इकॉनमी से 39 विकेट लिए हैं।
3 of 4
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी
- फोटो : PTI
इस साल की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले चार टेस्ट खेले जाते थे। भारत पिछली चार बीजीटी सीरीज में विजयी रहा है, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दो ऐतिहासिक जीत शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज 2014-15 में जीती थी और भारतीय सरजमीं पर उसने पिछली जीत 2004-05 में जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
आगामी सीरीज 22 नवंबर से सात जनवरी 2025 तक चलेगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित स्थलों पर पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पर्थ में पहले टेस्ट के बाद, टीमें 6 से 10 दिसंबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड ओवल जाएंगी। यह एक डे नाइट टेस्ट होगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जाता है। सीरीज का फाइनल मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीन से सात जनवरी तक खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।