फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ब्रिटेन के किंग को लेकर कही थी ये बात! जानिए साल 2024 की भविष्यवाणियां

Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
living nostradamus predictions came true as king charles cancer know the year 2024 predictions
सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! - फोटो : Twitter/@Gingy16836908/Instgram/athos_salome

living nostradamus predictions: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को कैंसर हो गया है। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि 75 साल के किंग चार्ल्स के बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज के दौरान कैंसर होने का पता चला। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर भविष्यवक्ता ने एक बात कही थी। इसे लेकर अब लोगों का कहना है कि शख्स की भविष्यवाणी सच सबाति हो गई है। 



इस भविष्यवक्ता का नाम एथोस सैलोमे (Athos Salomé) है, जो ब्राजील में रहता है। शख्स को उसकी भविष्यवाणियों के लिए जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। उसने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि किंग चार्ल्स की सेहत ठीक होने की संभावना नहीं है। उन्हें अपनी सेहत का दोगुना ध्यान रखना जरूरी है। 

कई दावे हो चुके हैं सच

एथोस सैलोमे के कई दावे सच साबित हो चुके हैं। उसने बीते साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत और एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करने की भविष्यवाणी की थी। पिछले हफ्ते किंग चार्ल्स को लंदन के अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
 

living nostradamus predictions came true as king charles cancer know the year 2024 predictions
सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! - फोटो : Instagram/athos_salome

बकिंघम पैलेस ने 5 फरवरी यानी सोमवार को बताया कि किंग चार्ल्स एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का लंदन स्थित बकिंघम पैलेस आधिकारिक निवास है।  

बकिंघम पैलेस की तरफ से बताया गया है कि किंग का अस्पताल में किसी दूसरी बीमारी का इलाज चल रहा था, जिसका कैंसर से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि 75 वर्षीय किंग को किस तरह का कैंसर है, यह नहीं बताया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि वह अपने अपने इलाज को लेकर पूरी तरह सकारात्म बने हुए हैं।

कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपने सार्वजनिक जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं। सैलोमे ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि किंग का अस्पताल में भर्ती होना बताता है कि उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो गई है। सैलोमे ने किंग की सेहत को लेकर  पहले ही बता दिया था। उन्होंने राज्याभिषेक के दौरान कहा था कि किंग को अपने स्वास्थ्य की दोगुनी देखभाल करने की आवश्यक है। 
 

living nostradamus predictions came true as king charles cancer know the year 2024 predictions
सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! - फोटो : Instagram/athos_salome

साल 2024 की भविष्यवाणियां

तीसरा विश्व युद्ध की आशंका

एथोस सैलोमे ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में एक ऐसी घटना होगी, जिससे एक बड़ा वैश्विक संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि 2024 की पहली तिमाही के भीतर अमेरिका, चीन और रूस के बीच टकराव हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ताइवान को लेकर यह तनाव हो सकता है।

अजब-गजब: अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे मिली ये हैरान करने वाली चीज, एलियन है या कुछ और...

विज्ञापन
विज्ञापन
living nostradamus predictions came true as king charles cancer know the year 2024 predictions
सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! - फोटो : Instagram/athos_salome

रूस-यूक्रेन का युद्ध होगा भयानक 

उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि इसमें नाटो या अमेरिका शामिल होते हैं, तो स्थित खराब हो जाएगी। सैलोमे हितधारकों के बाहरी हस्तक्षेप और संघर्षों की वजह से मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है। अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में विवादों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंचने के कारण संघर्ष होने का खतरा है। उन्होंने एशिया के बारे में कहा कि भारत-पाकिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप चिंता बढ़ाने वाले क्षेत्र हैं।

खतरा: यहां पर हजारों फीट ऊंचाई पर मिले वायरस, भारत समेत इन देशों पर मंडराया खतरा!

विज्ञापन
living nostradamus predictions came true as king charles cancer know the year 2024 predictions
सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! - फोटो : Instagram/athos_salome

भारत को लेकर भी भविष्यवाणी

एथोस सैलोमे ने साल 2024 में भारत के प्रगति की बात कही है। उन्होंने 2024 तक प्रगति की उम्मीद के साथ भारत को टाइगर बताया है। इसके अलावा सैलोमे ने फिलीपींस, वियतनाम और चीन के कुछ इलाकों में तूफान बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed