Lunar Eclipse 2024: दो दिन बाद दुर्लभ घटना होने जा रही है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह घटना बेहद खास है। 18 सितंबर को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण बेहद खास है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण है। इसे दुनिया के कई जगहों पर देखा जाएगा। जिस समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है, क्योंकि पृथ्वी के कारण सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Lunar Eclipse: सुपरमून पर लगेगा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं?
चंद्र ग्रहण का समय
18 सितंबर यानी बुधवार को भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा। कई विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियां और दूसरे खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट इस खगलोयी घटना सीधा प्रसारण करेंगी।
तीन प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण
दरअसल, चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है।
आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है।
चंद्र ग्रहण के साथ दिखेगा सुपरमून
चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही होता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा बेहद खास है। सितंबर विषुव के करीब होने के कारण यह गर्मियों की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस दौरान चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की अपेक्षा बड़ा नजर आएगा। इसके कारण इसे सुपरमून भी कहा जाता है। इसे हार्वेस्ट मून भी कहा जाता जाता है। बहुत पहले इसे हार्वेस्ट मून का नाम दिया गया था।
Mysterious Signal: धरती पर नौ दिनों तक कौन भेज रहा था रहस्यमयी सिग्नल? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Moon: आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा! धरती को जल्द मिलेगा एक और चांद, अंतरिक्ष में होने जा रही दुर्लभ घटना

कमेंट
कमेंट X