Lunar Eclipse 2024: खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 25 मार्च का दिन बेहद खास दिन है। इस दिन साल 2024 का फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन होली का त्योहार भी है। भारत में फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।
Lunar Eclipse 2024: 100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा, जानिए किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों के मुताबिक, उपछाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा की सतह का रंग हल्का धुंधला दिखाई देता है, जबकि आंशिक या पूर्ण ग्रहण के दौरान ऐसा नहीं होता है। उपछाया ग्रहण की वजह से चंद्रमा की छाया में हल्का अंतर दिखाई देता है और कई बार ग्रहण को पहचान पाना भी मुश्किल होता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दौरान होता है। जब चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में पृथ्वी होती है, तो धरती की छाया चांद की सतह पर पड़ती है। इससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है और कभी-कभी कुछ घंटों के दौरान चंद्रमा की सतह बिल्कुल लाल हो जाती है।
Europa Clipper Mission: नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज, जानिए क्या है वजह
जानिए कहां-कहां आएगा नजर
सबसे खास बात यह है कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इस खगोलीय घटना को आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। भारतीय उपमहाद्वीप में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, जिसकी वजह से होली के त्योहार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
Viral News: 32 लोगों की दी गई बलि, इतना सोना..., हजारों साल पुरानी मजार में मिलीं चौंकाने वाले चीजें
100 साल बाद होली पर लगेगा चंद्रग्रहण
गणना के मुताबिक, 100 साल बाद इस तरह का योग बनने जा रहा है। जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन होंगे। खगोलविदों के मुताबिक, अगर आसमान साफ हो तो चंद्र ग्रहण को धरती से रात के समय देखा जा सकता है। कुछ स्थानों पर चंद्र ग्रहण नजर आएगा, तो वहीं अन्य इलाकों में ग्रहण के दौरान चंद्रमा उदय या अस्त होगा। इसको लेकर लोग काफी उत्सुक हैं।