फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दिन में सिलता था कपड़े, रात में करता था हत्याएं, जानिए इस सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

Sun, 10 Apr 2022 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh vicious serial killer adarsh khamra shocking story in hindi murder truck driver
सीरियल किलर आदेश खामरा की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

serial killer adarsh khamra story in hindi:  बीते दशक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों की हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ था। इन राज्यों की पुलिस इन हत्याओं को लेकर परेशान थी कि यूपी और बिहार में भी ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों की लाशें मिलनी शुरू हो गईं। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन उसके हाथ सिर्फ इतना लगा कि हत्या करने का तरीका एक जैसा है। मुख्य तौर पर हत्याएं ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की हो रही थीं। 



हम आपको देश के ऐसे सीरियल किलर की कहानी बताने जा रहे हैं जो एक दर्जी था, लेकिन समय के साथ खूंखार हत्यारा बन गया। यह दिन में लोगों के कपड़े सिलता था, लेकिन रात होते ही शैतान बन जाता था। इस सीरियल किलर पर 33 लोगों की हत्या का आरोप था। इस सीरियल किलर का नाम आदेश खामरा है। आइए जानते हैं भारत के इस खतरनाक सीरियल किलर के बारे में...

Madhya Pradesh vicious serial killer adarsh khamra shocking story in hindi murder truck driver
सीरियल किलर आदेश खामरा की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay


साल 2018 में रायसेन के माखन सिंह अपने ट्रक में सरिया लादकर जा रहे थे। रास्ते में एक अंजान शख्स सवारी के नाम पर उनके ट्रक में सवार हो जाता है। सूनसान रात में ट्रक सड़क पर दौड़ता चला जा रहा था। माखन को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि जो सवारी के नाम पर शख्स उनके बगल में बैठा है असल में वो एक सीरियल किलर है।

Madhya Pradesh vicious serial killer adarsh khamra shocking story in hindi murder truck driver
सीरियल किलर आदेश खामरा की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay


उसी रात माखन की हत्या कर दी जाती है और उनका ट्रक पुलिस को लावारिस हालत में भोपाल के पास मिलता है। माखन सिंह हत्याकांड की जांच में भोपाल पुलिस ने खामरा के साथी जयकरण को पकड़ा और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मंडीदीप के आदेश खामरा नाम के दर्जी तक पहुंच गई। जब आदेश को पकड़ा गया तो पुलिस को यह नहीं पता था कि देश का सबसे दुर्दांत सीरियल किलर उसके कब्जे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh vicious serial killer adarsh khamra shocking story in hindi murder truck driver
सीरियल किलर आदेश खामरा की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

आदेश खामरा ने पहले तो मुंह नहीं खोला, लेकिन पुलिस ने जब उसके बेटे को भी केस में आरोपी बनाने की बात कही तो वह टूट गया। बाद में उसने ऐसे खुलासे किए कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए। उसने अपने गैंग की मदद से 6 राज्यों में नौ साल के दौरान 33 लोगों की हत्याएं की थी। वो और उसके साथी ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों से पहले किसी ढाबे पर मिलकर दोस्ती करते थे। आदेश का पार्टनर जयकरण ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर को कभी पार्टी देने के नाम पर तो कभी उनके ट्रक में अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने फंसाता था। इसके बाद उन्हें नशीली मिठाई खिलाकर हत्या करते थे और लूट लेते थे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh vicious serial killer adarsh khamra shocking story in hindi murder truck driver
सीरियल किलर आदेश खामरा की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

हत्या आरोपी ट्रक का सामान भी बाजार में बेच देते थे। हर कत्ल के बदले उसे 25 से 30 हजार रुपये मिलते थे। कई राज्यों में फैले हर गैंग के सदस्य आपस में कोडवर्ड में ही बात करते थे। जयकरण का काम ट्रक ड्राइवर-क्लीनर को अपनी बातों में फंसाना रहता था। जयकरण फोन कर आदेश से कहता था कि भाई साहब, कुछ मीठा तो खिला दो। इसका मतलब होता था कि ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर उसके झांसे में आ चुके हैं, आप आओ और नशीली दवा खिलाकर उन्हें बेहोश कर दो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed