सब्सक्राइब करें

पैसे की तंगी से नहीं करवा पा रहा था कैंसर का इलाज, कुछ ऐसा हुआ कि करोड़पति बन गया आज

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 30 Oct 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
man battling cancer wins lottery on his last day of chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैंसर एक बहुत ही घातक बीमारी है। इस रोग के चपेट में आने के बाद इलाज कराना इतना महंगा हो जाता है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन लोग जीवन की उम्मीद में जितना संभव हो सकता है इलाज में खर्च करते हैं। कुछ लोग इलाज के लिए जीवन भर की जमा पूंजी लगा देते हैं तो वहीं कुछ लोग पैसों के अभाव में इलाज कराना ही छोड़ देते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई है जो एक चमत्कार की तरह लग रही है।

Trending Videos
man battling cancer wins lottery on his last day of chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के उत्तरी कैरोलीना में रहने वाले रॉनी फोस्टर को कैंसर के इलाज में आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। रॉनी को पेट का कैंसर है, जिसके लिए उन्हें कीमो थैरेपी कराना था। लेकिन पैसों के आभाव के कारण रॉनी इलाज कराने में असमर्थ थे। रॉनी अपने इलाज में जितना पैसा था खर्च करते रहे। उन्होंने बीमारी के लिए बीमा भी करा रखा था, लेकिन उसकी राशि भी कम पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
man battling cancer wins lottery on his last day of chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रॉनी एक दिन घूमते हुए बेउलाविले के एक सुविधा स्टोर में रुके।  वहां पर रॉनी को विन इट ऑल 'स्क्रैच-ऑफ टिकट' लॉटरी दिखी, जिसे उन्होंने खरीद लिया। एक डॉलर की इस लॉटरी से रॉनी ने पांच डॉलर जीत लिए। इसके बाद रॉनी ने सोचा क्यों न इन पैसों से भी लॉटरी में भागय आजमाया जाए। रॉनी ने फिर से एक के बजाए दो लॉटरी टिकट खरीदा।

man battling cancer wins lottery on his last day of chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रॉनी को पहले टिकट में कुछ नहीं मिला। लेकिन दूसरा टिकट स्क्रैच करने पर बहुत सारे शून्य दिखें। रॉनी लॉटरी को देखकर हैरान थे और स्कैन करने के लिए काउंटर क्लर्क को दिखाया। क्लर्क  ने रॉनी को बताया कि आपने बहुत बड़ी रकम जीती है, आप लॉटरी मुख्यालय जाएं। रॉनी जब मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें दो लाख डॉलर जीतने की जानकारी मिली। सभी तरह के टैक्स काटने के बाद रॉनी को 1 लाख 41 हजार 502 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपए) मिले।

विज्ञापन
man battling cancer wins lottery on his last day of chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले वर्ष शुरू हुई यह लॉटरी इस साल 1नवंबर को समाप्त हो रही है। रॉनी ने इसका सबसे बड़ा और अंतिम इनाम जीता है। रॉनी परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जनवरी में उन्हें कैंसर होने का पता चला तो घबरा गए। रॉनी ने बताया कि इन पैसों से अब वह आसानी से इलाज करा सकेंगे और सभी मेडिकल खर्चों का भुगतान करेंगे। इसके बाद जो पैसे बचेंगे, उसे भविष्य के लिए संभालकर रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed