फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spirits Wedding: भारत में इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी, जानिए इस रहस्यमयी परंपरा के बारे में

Mon, 01 Aug 2022 12:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
marriage took place 30 years after death in karnataka know all about pretha kalyanam
इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी - फोटो : iStock
Spirits wedding: भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश में कई ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बार में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही खास परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस अद्भुत प्रथा का पालन कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में किया जाता है। इस जिले में मृत लोगों की आत्माओं की पारंपरिक तरीके से शादी कराई जाती है। यहां पर बीते गुरुवार को मौत के 30 साल बाद शोभा और चंदप्पा की शादी कराई गई। 


आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन हम आपको विस्तार से बताते हैं आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। बताया जाता है कि कर्नाटक और केरल के कुछ जिलों में इस प्रथा का पालन किया जाता है। इस परंपरा को 'प्रेथा कल्याणम' के नाम से जाना जाता है जिसमें मौत के बाद शादी की रस्म निभाई जाती है। इस प्रथा का पालन इंसान की मौत के बाद आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। 
marriage took place 30 years after death in karnataka know all about pretha kalyanam
इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी - फोटो : Twitter @anny_arun

यूट्यूबर एन्नी अरुण ने इस परंपरा के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उनका कहना है कि वह भी इस शादी में शामिल हुए। 30 साल पहले दूल्हा और दुल्हन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन आत्माओं की शादी में भी सभी रीति रिवाजों का पालन किया गया। इसमें सिर्फ फर्क इतना होता है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन की जगह पुतले होते हैं। इसमें उनकी शादी होती है जिनकी विवाह से पहले ही मौत हो गई। 

marriage took place 30 years after death in karnataka know all about pretha kalyanam
इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी - फोटो : Twitter @anny_arun

इसमें मृत बच्चों के आत्माओं की दूल्हा और दुल्हन की तरह जोड़ी बनाकर शादी कराई जाती है। आत्माओं की शादी में भी एक विवाह की तरह सभी रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। हल्दी से लेकर बारात और फेरों की रस्में पूरी की जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage took place 30 years after death in karnataka know all about pretha kalyanam
इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी - फोटो : Twitter @anny_arun
शादी में होती है दावत 

इस अनोखी शादी में आने वाले मेहमानों की खाना भी खिलाया जाता है यानी दावत दी जाती है जिसमें कई तरह के पकवान और मिठाइयां शामिल होती हैं। इस प्रथा का पालन मृत लोगों के आत्माओं की शाति के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
marriage took place 30 years after death in karnataka know all about pretha kalyanam
इन जगहों पर कराई जाती है आत्माओं की शादी - फोटो : Twitter @anny_arun
जानिए कब होती है शादी

मृत बच्चों की शादी मानसून के अशुभ महीने में कराई जााती है। वहां के लोग मानते हैं कि यह महीना आत्माओं का होता है जिसमें वो जीवत लोगों के बीच घूमती हैं। कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में 30 साल पहले मर चुके जोड़े की पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी कराई गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed