फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moon: क्या है चांद की असली उम्र? सालों पहले लाई गई चांद की मिट्टी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 25 Oct 2023 10:56 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Moon: Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age
Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age - फोटो : iStock

Moon: चांद के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से अध्ययन कर रहे हैं। चांद की उम्र को लेकर काफी लंबे समय से बहस चल रही है। अमेरिका ने सन् 1970 के दशक में चांद मानव मिशन अपोलो 17 को भेजा था। अंतरिक्ष यात्रियों ने इस मिशन के दौरान चांद की सतह से धूल इकट्ठा किए थे, जिससे जानकारी मिली है कि चांद पहले की तुलना में 40 मिलियन साल पुराना है। हालांकि अब एक नए विश्लेषण से चांद की उम्र को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। अब इससे पता चला है कि पहले के दावे से चांद की उम्र उससे कहीं अधिक है।



जानिए कितना साल पुराना है चांद

नासा के अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेर्नन और हैरिसन श्मिट 11 दिसंबर 1972 को चांद पर उतरे थे। इसके बाद उन्होंने चांद की सतह पर चट्टानें और धूल को जमा किया था। उसका नया विश्लेषण किया गया है, जिससे जिक्रोन क्रिस्टल के बारे में जानकारी मिली है। अब बताया जा रहा है उनकी उम्र 4.46 अरब साल है। बीते अनुमानों के मुताबिक, विशाल आकाशीय टक्कर से बने चंद्रमा की उम्र 4.425 अरब साल बताई गई है।
 

Moon: Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age
Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age - फोटो : iStock

जियोकेमिकल पर्सपेक्टिव लेटर्स जर्नल में यह निष्कर्ष प्रकाशित किया गया है। शिकागो में नैचुरल हिस्ट्री के फील्ड म्यूजियम से जुड़े क्यूरेटर रॉबर्ट एक प्रित्जकर का कहना है कि यह क्रिस्टल सबसे पुराने ज्ञात ठोस पदार्थ हैं। इनका निर्माण विशाल प्रभाव के बाद हुआ है। हमें पता है कि यह क्रिस्टल कितने पुराने हैं। ऐसे में वो चांद का समय बताने के लिए एक बड़ी भूमिका के तौर पर काम करते हैं। 

 

Moon: Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age
Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे सौर मंडल के शुरुआती दिन बेहद उथल-पुथल भरे थे। इस समय धरती का निर्माण हो रहा था, लेकिन इसका आकार भी बढ़ रहा था। उस समय अंतरिक्ष में अक्सर चट्टानी पिंड की टक्कर होती थी। 

Viral Video: दो भूतिया नन को गरबा करते देख सहम गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon: Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age
Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं के मुताबिक, चार अरब साल से भी पहले उस दौरान, मंगल के आकार की एक वस्तु की धरती से टक्कर हुई थी जिसके बाद एक बड़े चट्टानी टुकड़े से टकराकर चंद्रमा का निर्माण हआ था। हालांकि वैज्ञानिकों को इस अहम घटना की सटीक तारीख बताने में संघर्ष का सामना करना पड़ा। 

Asia Smallest Country: ये है एशिया का सबसे छोटा देश, मुस्लिमों के लिए है विशेष कानून, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
Moon: Rock collected by Apollo 17 astronauts reveals moon’s true age
interesting things and facts about the moon - फोटो : iStock

चांद की सतह का कैसे हुआ निर्माण?

माना जाता है कि मंगल के आकार की वस्तु का धरती से टक्कर हुआ जिसके बाद उत्पन्न ऊर्जा ने चट्टा को पिघला दिया। इसके बाद चांद की सतह का निर्माण हुआ। नेगौनी इंटीग्रेटिव रिसर्च सेंटर के सीनियर डायरेक्टर और शिकागो यूनिवर्सिटी में भूभौतिकी विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हेक का कहना है कि जब इस तरह सतह पिघलती थी, तो जिक्रोन क्रिस्टल नहीं बन पाए और जीवित नहीं रह सके। 

Ajab-Gajab: इन ग्रहों पर होती है हीरे की बारिश, धरती के हैं बेहद नजदीक, जानिए आखिर क्या है रहस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed