फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है 'हामून', गाजा में इस्राइल की बमबारी में 704 फलस्तीनियों की मौत

Wed, 25 Oct 2023 07:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून अब गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बुधवार दोपहर तक इसके बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव के बीच तट से टकराने की आशंका है। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल सेना ने 400 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। वहीं, कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस बीच कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख का कहना है कि आठ साल से सत्ता में होने के बाद भी जस्टिन ट्रूडो भारत के साथ रिश्ते नहीं बना पाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 october 2023 Updates On Amar Ujala
चक्रवात हिलेरी - फोटो : Social Media
आज बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है चक्रवात हामून

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून अब गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बुधवार दोपहर तक इसके बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव के बीच तट से टकराने की आशंका है। ओडिशा और तमिलनाडु में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारत में इसका कोई बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि हामून उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था।...पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 october 2023 Updates On Amar Ujala
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
इस्राइल ने गाजा में 400 जगहों पर की बमबारी

इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल सेना ने 400 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। इसमें हमास के तीन डिप्टी कमांडरों समेत सैकड़ों फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा में 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। इस्राइल ने मस्जिदों में निर्मित हमास के कई कमांड सेंटर ध्वस्त कर दिए। एक सुरंग भी नष्ट कर दी, जिसके जरिये आतंकी समुद्र के रास्ते इस्राइल में घुसपैठ करते थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 october 2023 Updates On Amar Ujala
Pierre Poilievre/File Photo - फोटो : Social Media
कनाडाई नेता प्रतिपक्ष बोले- भारत के साथ रिश्ते जरूरी

कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस बीच कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख का कहना है कि आठ साल से सत्ता में होने के बाद भी जस्टिन ट्रूडो भारत के साथ रिश्ते नहीं बना पाए। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। अगर वे कनाडा के राष्ट्रपति बनेंगे तो भारत और कनाडा के बीच अच्छे रिश्ते बहाल करेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी अध्यक्ष और कनाडाई संसद के नेता प्रतिपक्ष पियरे पोइलिवरे मंगलवार को एक रेडियो शो में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि हमें भारत के साथ औपचारिक रिश्तों की आवश्यकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एक-दूसरे के साथ हम असहमति जता सकते हैं लेकिन एक औपचारिक रिश्ता आवश्यक है।..पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 october 2023 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया। - फोटो : PTI
नजफगढ़ में स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज

नजफगढ़ में एम्स की सुविधाएं देने के लिए बुधवार से ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। अब तक यह केंद्र मातृ एवं शिशु केंद्र के तौर पर सेवाएं मिलने के साथ कुछ विभागों की ओपीडी चल रही हैं। एम्स के इस रेफरल अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। अस्पताल का सीधा फायदा नजफगढ़ के आसपास के करीब 73 गांवों और घनी बसावट वाली काॅलोनियों में रहने वालों को मिलेगा। सुविधाएं नहीं होने से इनको राव तुला राम अस्पताल जाना पड़ता था। हालात गंभीर होने पर मरीजों को डीडीयू सहित दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed