World's Most Dangerous Tribes: रहस्यमयी जनजातियों से दुनिया भरी पड़ी है। जनजातियों को इनकी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। जहां लोग आधुनिक युग में अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं आदिवासी प्रजातियां आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। जनजातियों के अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाई जाने वाली इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं।
Most Dangerous Tribes: दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, इंसानों की हत्या करने का है शौक, जानिए इनके बारे में
दुनिया की खतरनाक जनजातियों में शामिल मुर्सी जनजाति के लोगों के पास ऐसे-ऐसे खतरनाक हथियार है जिनसे यह किसी की भी पलभर में हत्या कर सकते हैं। इसलिए इस जनजाति को बेहद खतरनाक मान जाता है।
दुनियाभर में मुर्सी जनजाति को अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए भी जाना जाता है। इस जनजाति में महिलाओं के नीचे के होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। यह इसलिए किया जाता है कि यह लोग बुरी नजर से बच सकें। जनजाति के लोगों का मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।
Optical Illusion: क्या तस्वीर में बंदर को 10 सेकेंड के अंदर खोज सकते हैं? अगर खोज लिया तो माना जाएगा जीनियस
मुर्सी समुदाय की आबादी लगभग 10 हजार है। जनजाति के लोग मानते हैं कि किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना है कि इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसको ये लोग मार देते हैं।
यह जनजाति अपने हिंसक व्यवहार की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। हिसंक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने मुर्सी जनजाति से संपर्क करने पर बैन लगाया हुआ है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्र प्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया पहुंचता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जा सके।