Mysterious Places in India: भारत में कई अजीबोगरीब, तो कुछ रहस्यमयी जगहें। इस जगहों के रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। आज हम आपको इस अपने लेख में भारत की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों के रहस्यों को जानकर आपको यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही हैरानी भी होगी।
Mysterious Places in India: भारत की सबसे रहस्यमयी जगहें, जहां पर विज्ञान भी हो चुका है फेल
Mysterious Places in India: भारत में कई अजीबोगरीब, तो कुछ रहस्यमयी जगहें। इस जगहों के रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। आज हम आपको इस अपने लेख में भारत की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीश्याम की रहस्यमयी पहाड़ी
गुजरात के खेड़ा जिले में तुलसीश्याम की पहाड़ियां स्थित हैं। यह प्रकृति के नियमों को चुनौती देती हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अगर आप यहां पर गाड़ी को न्यूट्रल में छोड़ दें, तो गांड़ी नीचे जाने की बजाय ऊपर की ओर जाने लगती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह भगवान का चमत्कार है, लेकिन वैज्ञानिक इसे चुंबकीय क्षेत्र या ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। फिर आज तक इसका कोई सही जवाब नहीं मिल पाया है। पर्यटकों के लिए भी यह जगह आकर्षण का केंद्र है।
केरल में जुड़वा लोगों का गांव
केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित कोडिन्ही गांव को जुड़वा लोगों का गांव कहा जाता है। यहां पर 2,000 परिवार रहता है, जिसमें 400 से ज्यादा जुड़वां बच्चे हैं। यह विश्व औसत से कई गुना अधिक है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 2000 के बाद जुड़वां बच्चों की संख्या और बढ़ गई। वैज्ञानिकों ने जेनेटिक्स, खान-पान और पर्यावरण की जांच की, लेकिन कोई ठोस वजह नहीं मिली। यह गांव रहस्य और आश्चर्य का मिश्रण है। कुछ वैज्ञानिक इसे जेनेटिक म्यूटेशन मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि इसमें गांव का पानी या मिट्टी की भूमिका हो सकती है। लेकिन कोई भी थ्योरी पुख्ता नहीं है।
Area 51: अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है वजह
लेह की चुंबकीय हिल
लद्दाख के लेह में NH-1 पर स्थित चुंबकीय हिल पर गाड़ियां बिना इंजन के ऊपर की तरफ खिंचती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह चुंबकीय शक्ति है, लेकिन वैज्ञानिकों की तरफ से इसे ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ढलान ऐसा दिखता है कि गाड़ी ऊपर जा रही है, जबकि वह नीचे की तरफ जाती है। हालांकि, यह थ्योरी भी पूरी तरह से स्वीकार नहीं की गई। यह स्थान सैलानियों के लिए बड़ा आकर्षण है। वैज्ञानिकों ने इस हिल के चुंबकीय क्षेत्र की जांच की, लेकिन कोई असामान्य शक्ति नहीं मिली। यह जगह भारत के रहस्यमयी स्थानों में शामिल है।
Ajab-Gajab: इस रहस्यमयी मंदिर में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य
आंध्र प्रदेश का वीरभद्र मंदिर विजयनगर साम्राज्य के वास्तुशिल्प शैली का एक शानदार नमूना है और इसमें स्थित विशाल नंदी की मूर्ति, फ्रेस्को पेंटिंग्स और नक्काशी जैसे आकर्षक फीचर्स के अलावा, इसके लटकते खंभे जिज्ञासा उत्पन्न करते हैं। कुल मिलाकर, मंदिर में 70 खंभे हैं। हालांकि, दूसरों के विपरीत, उनमें से एक जमीन के संपर्क में नहीं आता है। ऐसा माना जाता है कि खंभे के आशीर्वाद के लिए नीचे कुछ स्लाइड करके आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।