{"_id":"68259bfb572bf16d28088ccd","slug":"ipl-2025-rohit-sharma-batting-stats-better-stepping-down-from-captaincy-average-and-strike-rate-improved-mi-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कप्तानी से हटने के बाद मुंबई के लिए बेहतर बल्लेबाजी कर रहे रोहित? औसत और स्ट्राइक रेट में हुआ सुधार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कप्तानी से हटने के बाद मुंबई के लिए बेहतर बल्लेबाजी कर रहे रोहित? औसत और स्ट्राइक रेट में हुआ सुधार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 May 2025 01:17 PM IST
सार
कप्तानी छोड़ने के बाद से उन पर से दबाव हटा है और वह खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस आईपीएल में मुंबई की टीम उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर रही है और इसका फायदा उन्हें मिला है।
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे हफ्ते के लिए स्थगित किया गया था। हालांकि, दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की वापसी को लेकर फैंस में उत्साह है। अंक तालिका में फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम शीर्ष पर है। वहीं, आरसीबी दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम ने लीग में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। इसका श्रेय टीम के ओपनर रोहित शर्मा को भी जाता है, जिन्होंने शुरुआती पांच मैचों में फेल रहने के बाद जबरदस्त वापसी की और पिछले पांच मैचों में तीन अर्धशतक जड़े। पिछले साल यानी 2024 में मुंबई की कप्तानी से हटाए जाने के बाद से रोहित ने खूब रन बनाए हैं। आंकड़े गवाह हैं कि कप्तानी छोड़ने के बाद से उनके औसत और स्ट्राइक रेट में बढ़ोतरी हुई है।
2 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
रोहित के आंकड़े सुधरे
रोहित ने 2017 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 100 पारियों में 24.6 की औसत और 127.4 के स्ट्राइक रेट से 2337 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 बार 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए। वहीं, 94 छक्के लगाए। वहीं, साल 2024 से लेकर अब तक रोहित ने 25 पारियों में 31.17 की औसत और 150.9 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच बार 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 40 छक्के भी लगाए हैं। यानी कप्तानी छोड़ने के बाद से उन पर से दबाव हटा है और वह खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस आईपीएल में मुंबई की टीम उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर रही है और इसका फायदा उन्हें मिला है। वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए थकते नहीं हैं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल बल्लेबाजी के दौरान करते हैं।
3 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
बतौर कप्तान पांच ट्रॉफी जीत चुके रोहित
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीत चुकी है। हालांकि, साल 2024 में मुंबई टीम मैनेजमेंट ने उन्हें हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी। पिछले साल मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। हालांकि, इस साल टीम अच्छा कर रही है। रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं। लीग में वह सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखते हैं। वहीं, भारत के लिए अब वह सिर्फ वनडे में खेलते दिखेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।