फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: रोहित-कोहली का संन्यास बड़ा झटका, 2018 से सिर्फ दो भारतीयों ने इंग्लैंड में 40+ की औसत से रन बनाए

Thu, 15 May 2025 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 May 2025 11:44 AM IST
सार

साल 2018 से लेकर अभी तक इंग्लैंड में टेस्ट में कोहली ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। हालांकि, दोनों अगले महीने शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर खेलते नहीं दिखेंगे। दोनों ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है।

विज्ञापन
Is Rohit-Kohli retirement shock for Team India before England Tour? Stats average 40+ in England since 2018
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से हो रही इस सीरीज के साथ भारतीय टीम के नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को पिछले 10 दिनों के अंदर दो बड़े झटके लगे। टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने सात मई और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास ले लिया। यह इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका रहा। कोहली का इस दौरे के लिए चुना जाना तय माना जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने बीसीसीआई और भारतीय फैंस को चौंका दिया। रोहित और कोहली दोनों ने इंग्लैंड में खूब रन बनाए हैं और ऐसे में उनका संन्यास लेना भारत के लिए घातक साबित हो सकता है। साल 2018 से इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में केवल दो भारतीयों ने 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज रोहित और कोहली ही हैं। 

 

Is Rohit-Kohli retirement shock for Team India before England Tour? Stats average 40+ in England since 2018
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
कोहली और रोहित सबसे सफल
साल 2018 से लेकर अभी तक इंग्लैंड में टेस्ट में कोहली ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 23 पारियों में 41.82 की औसत से 962 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, हिटमैन ने इस दौरान इंग्लैंड में 12 पारियां खेलीं और 44.54 की औसत से 490 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह इंग्लिश सरजमीं पर साल 2018 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में छठे स्थान पर हैं। हिटमैन से ज्यादा और विराट से कम रन वाले पांच बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत शामिल हैं।

 

Is Rohit-Kohli retirement shock for Team India before England Tour? Stats average 40+ in England since 2018
रहाणे और पुजारा - फोटो : ANI
लिस्ट में ये हैं अन्य बल्लेबाज
पुजारा ने साल 2018 से लेकर अब तक इंग्लैंड में 22 पारियों में 32.40 की औसत से 648 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, राहुल ने इस दौरान 18 पारियों में 34.11 की औसत से 614 रन बनाए। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है। रहाणे ने 21 पारियों में 26.90 की औसत से 565 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, पंत ने 17 पारियों में 32.70 की औसत से 556 रन बनाए। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। हिटमैन के बाद सातवें स्थान पर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने इस दौरान 15 पारियों में 33.21 की औसत से 465 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Rohit-Kohli retirement shock for Team India before England Tour? Stats average 40+ in England since 2018
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
2018 से इंग्लैंड में टेस्ट बल्लेबाजी रिकॉर्ड (भारतीय)
बल्लेबाज पारियां रन औसत 100s/50s
विराट कोहली 23 962 41.82 2 / 5
चेतेश्वर पुजारा 22 648 32.40 1 / 4
केएल राहुल 18 614 34.11 2 / 1
अजिंक्य रहाणे 21 565 26.90 0 / 4
ऋषभ पंत 17 556 32.70 2 / 2
रोहित शर्मा 12 490 44.54 1 / 2
रवींद्र जडेजा 15 465 33.21 1 / 2
विज्ञापन
Is Rohit-Kohli retirement shock for Team India before England Tour? Stats average 40+ in England since 2018
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित-कोहली की कमी खलेगी
ऐसे में इंग्लैंड जैसी अहम सीरीज से पहले रोहित और कोहली का संन्यास टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। इस साल एक युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करती दिखेगी। दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए जा सकते हैं। हालांकि, रोहित और कोहली को टेस्ट में कौन रिप्लेस करेगा यह तो समय ही बताएगा। इस दौरे पर इन दोनों की कमी खलना तय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed