फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Poisonous Spiders: ये हैं दुनिया की पांच सबसे जहरीली मकड़ियां, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत

Thu, 18 May 2023 11:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
Most Poisonous Spiders Funnel Web Is Worlds Most Dangerous Spider In The World That Can Take Life In A Second
Worlds Most Poisonous Spiders - फोटो : iStock

Most Poisonous Spiders: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ बहुत खतरनाक होते हैं। इन जीवों में पाए जाने वाले जहर किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया की पांच बेहद जहरीली मकड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके काटने से इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है।



दुनिया में 50 हजार से ज्यादा मकड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों ने 265 साल में इनकी जानकारी हासिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकड़ियां हर साल लगभग 40 से 80 टन कीड़ों को खा जाती हैं। प्राकृतिक संतुलन बनाने का काम करती हैं। इनमें कई इतनी खतरनाक होती हैं कि अपने से कई गुना बड़े सांप को भी मार देती हैं और उन्हें खा जाती हैं। 50 हजार में से 43 हजार मकड़ियों की प्रजातियां जहरीली हैं। 

Most Poisonous Spiders Funnel Web Is Worlds Most Dangerous Spider In The World That Can Take Life In A Second
Worlds Most Poisonous Spiders - फोटो : iStock
फनेल वेब स्पाइडर

ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक जहरीली मकड़ियां पाई जाती हैं। सिडनी फनेल वेब स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली और खतरनाक मकड़ी है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। यह शिकार करने के मामले में बेहद खतरनाक मकड़ी है। इसके जहर से किसी बच्चे की कुछ ही मिनट में मौत हो सकती है। इसका आकार एक फनल की तरह होता है, जिसकी वजह से इसे सिडनी फनल कहा जाता है। नम क्षेत्रों में यह रहती हैं। 

 
Most Poisonous Spiders Funnel Web Is Worlds Most Dangerous Spider In The World That Can Take Life In A Second
Worlds Most Dangerous Spider - फोटो : iStock
वांडरिंग स्पाइडर

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी है। इसमें पाए जाने वाला न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटने से किसी भी इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है। मकड़ी के काटने के बाद इंसान का उसकी मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और सांस की समस्या भी होने लगती है। इस मकड़ी के काटने से अब तक कई लोगों की मौत चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Poisonous Spiders Funnel Web Is Worlds Most Dangerous Spider In The World That Can Take Life In A Second
Worlds Most Dangerous Spider - फोटो : iStock
ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर का नाम भी आता है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जानते हैं। यह मकड़ी ज्यादातर अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में मिलती है। 

Solar Storm: धरती के पास होगा सिर्फ 30 मिनट का वक्त! जानिए नासा ने क्यों दी ऐसी चेतावनी
 
विज्ञापन
Most Poisonous Spiders Funnel Web Is Worlds Most Dangerous Spider In The World That Can Take Life In A Second
Worlds Most Dangerous Spider - फोटो : iStock
रेडबैक विडो स्पाइडर

ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली रेडबैक स्पाइडर मकड़ियों के पीछे का रंग लाल होता है। इसकी वजह से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। यह मकड़ियां शिकार करने के मामले में बेहद घातक होती हैं। इनके काटने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

Most Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में इंसानों की करते हैं हत्या
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed