सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। साथ ही अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, पीएम आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धारमैया होंगे अगले मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम नरेंद्र मोदी आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। जहां यह पूरा कार्यक्रम होना है वहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंच चुके हैं और उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लेने के लिए आधी रात को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की राह आसान
अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। कैलिफोर्निया की कोर्ट ने कहा कि अमेरिका की जेल में बंद 26/11 हमले में वांछित राणा को भारत भेजा जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में आधी रात के बाद बादल, बिजली और बरसात
गर्मी और धूल भरी हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को देर रात हुई बारिश ने अच्छी-खासी राहत पहुंचाई है। तेज हवाओं के साथ एनसीआर में गरज-चमक और बादलों की गर्जना के बीच रिमझिम बारिश हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...