Tirupati Temple: मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान दिए 1.02 करोड़, पहले भी दिया था लाखों का फ्रिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस बीच एक मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में 1.02 करोड़ रुपए दान किया है। चेन्नई के रहने वाले अब्दुल गनी और उनकी पत्नी सुबीना बानो ने मंदिर को ये बड़ा दान दिया है। अब्दुल गनी एक व्यापारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम दंपती द्वारा दिए गए दान के पैसे में 87 लाख रुपए पद्मावती रेस्ट हाउस के फर्नीचर और बर्तनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इसके अलावा बचे दान के 15 लाख रुपये को एसवी अन्ना प्रसादम ट्रस्ट को दिया जाएगा। एसवी अन्ना प्रसादम ट्रस्ट हर दिन श्रद्धालुओं को फ्री में भोजन करवाता है। मुस्लिम दंपती ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को चेक के रूप में 1.02 करोड़ रुपए दिए। मंदिर की तरफ से मुस्लिम दंपती को प्रसाद दिया गया।
कारोबारी अब्दुल गनी ने इससे पहले भी मंदिर को दान दिया था। मुस्लिम दंपती ने 35 लाख रुपए का रेफ्रिजरेटर दान दिया था जिससे तिरुपति बालाजी मंदिर में सब्जियों को सड़ने से बचाया जा सके। साल 2020 में कोराना काल के दौरान कीटाणुनाशक स्प्रे करने के लिए एक ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर दान दिया था।
तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त दान करते हैं। यहां लोग अपने सिर के बाल भी दान करते हैं। कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी तिरुमाला मंदिर में 1.5 करोड़ रुपए दान दिए थे।