{"_id":"5d72670c8ebc3e93b43446ac","slug":"mysterious-place-of-venezuela-beacon-of-maracaibo-the-most-electric-place-on-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी जगह, जहां हर वक्त कड़कती रहती है आसमानी बिजली, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसी जगह, जहां हर वक्त कड़कती रहती है आसमानी बिजली, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य
विज्ञान आज भले ही कितनी भी तरक्की कर चुका है, लेकिन धरती पर आज भी ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जहां का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी नाकाम रहे हैं। ऐसी ही एक जगह दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी है, जहां एक झील के ऊपर हर वक्त बिजली कड़कती रहती है, लेकिन इसका रहस्य आज तक कोई भी जान नहीं पाया है।
2 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग
- फोटो : Social media
ये तो आपने सुना ही होगा कि आसमान में बिजली एक जगह पर दो बार कभी नहीं चमकती, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर एक घंटे में हजारों बार बिजली चमकती है।
3 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग
- फोटो : Social media
दुनिया को हैरान कर देने वाले इस रहस्य को 'बीकन ऑफ मैराकाइबो' कहा जाता है। इसके और भी कई नाम हैं, जैसे कि कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर। इस जगह को दुनिया का कुदरती बिजली घर भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग
- फोटो : Social media
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला में कैटाटुम्बो नदी जिस जगह पर मैराकाइबो झील में मिलती है, वहां साल में 260 दिन तूफानी होते हैं। इन 260 दिनों की तूफानी रातों में यहां रात भर बिजली चमकती रहती है।
विज्ञापन
5 of 8
कैटाटुम्बो लाइटनिंग
- फोटो : Social media
मैराकाइबो झील का नाम सबसे ज्यादा बिजली चमकने वाले स्थान के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज है। सर्दियों के मौसम में तो कम, लेकिन बरसात के मौसम में यहां खूब बिजली चमकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में यहां हर मिनट 28 बार बिजली चमकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।