{"_id":"614c19d78ebc3e04557033c5","slug":"mysterious-white-house-ghost-story-where-abraham-lincoln-spirit-claims-to-be","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: क्या व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ भूतों का भी है बसेरा, अब्राहम लिंकन की आत्मा होने का किया जाता है दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: क्या व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ भूतों का भी है बसेरा, अब्राहम लिंकन की आत्मा होने का किया जाता है दावा
व्हाइट हाउस के बारे में आप सभी ने सुना होगा। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति का यह निवास स्थान है। इस वजह से इसको दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है। यहां पर हमेशा बड़ी मात्रा में सैन्य कर्मियों और पुलिस की तैनाती रहती है, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत देश के कार्यक्षेत्र में ना आए। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि व्हाइट हाउस में भूतों का भी बसेरा है? इस बात को जानकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन इसका दावा कई लोगों ने किया है कि यहां पर राष्ट्रपति के साथ साथ प्रेतात्मा भी रहती हैं।
उन लोगों की मानें तो उनका व्हाइट हाउस में कई भयभीत कर देने वाली घटनाओं से वास्ता हो रखा है। कुछ लोगों ने इस बात का भी दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा को यहां पर देखा था। इसी सिलसिले में आज के रहस्य के इस श्रृंखला में हम व्हाइट हाउस की रहस्यमयी घटना के बारे में जानेंगे -
2 of 5
अब्राहम लिंकन
- फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1865 में अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से कई लोगों ने उनके साये को देखने का दावा किया है। इस जगह से जुड़ा एक बहुत ही प्रचलित किस्सा है। बहुत समय पहले व्हाइट हाउस में नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना आकर रुकी थीं।
3 of 5
अब्राहम लिंकन
- फोटो : Istock
रात के समय अचानक किसी ने उनके दरवाजे को खट-खटाया। उसके बाद उन्होंने जब दरवाजे को खोला तो सामने अब्राहम लिंकन खड़े थे। इसे देखने के बाद वो काफी डर गई थीं। कई लोगों का दावा है कि अब्राहम लिंकन के अलावा प्रेसिडेंट हाउस में दूसरे राष्ट्रपतियों की आत्मा भी भटकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
व्हाइट हाउस
- फोटो : Social media
लोगों का कहना है कि अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स की आत्मा भी यहां पर मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन एडम्स ने अमेरिका की आजादी की लड़ाई में एक निर्णायक भूमिका निभाई थी। व्हाइट हाउस में रहने वाले कई लोगों के मुताबिक उनके चाल और पहनावे से ऐसा लगता है कि वो जॉन एडम्स का ही साया है।
विज्ञापन
5 of 5
व्हाइट हाउस
- फोटो : Istock
हालांकि व्हाइट हाउस से जुड़ी इन रहस्यमयी घटनाओं को लेकर सिर्फ दावे ही दावे हैं। इन बातों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता। इसको लेकर अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। अब तक व्हाइट हाउस से जुड़ी इन घटनाओं के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।