फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में DC vs SRH: विलियमसन ने पकड़ा शानदार डाइविंग कैच, नॉर्टजे ने 145+ की स्पीड से फेंकीं 24 में से 21 गेंदें

Thu, 23 Sep 2021 08:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 08:18 AM IST
सार

मैच में 8 विकेट से मिली जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Photos; DC vs SRH
शिखर धवन कैच लेने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 134/9 का स्कोर बनाया। दिल्ली ने यह टारगेट 13 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एक समय डीसी ने पृथ्वी शॉ का विकेट आसानी से गंवा दिया था। केन विलियमसन ने पीछे दौड़ते हुए उनका बेहतरीन कैच लपका। हालांकि, इसके बाद शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मिलकर दिल्ली को मैच जिता दिया।


डीसी इस मैच में एनरिक नॉर्टजे के साथ मैदान पर उतरी थी। नॉर्टजे ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 गेंदों में से 21 गेंदें 145+ की स्पीड से फेंकी। 2 गेंदें 142+ की स्पीड से थी और एक गेंद को 127+ की स्पेड से फेंका। मैच में 8 विकेट से मिली जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
IPL 2021: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Photos; DC vs SRH
एनरिक नॉर्टजे - फोटो : सोशल मीडिया
नॉर्टजे ने अपनी गति से हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने दो विकेट लिए। नॉर्टजे ने डेविड वार्नर और केदार जाधव का विकेट लिया।
IPL 2021: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Photos; DC vs SRH
मैच के बीच में चोटिल हुए स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की टीम इस मैच में मार्कस स्टोइनिस के साथ मैदान पर उतरी थी। हालांकि, वह अपने पहले ही ओवर में दूसरी गेंद पर परेशानी में दिखे। उनके पैर में कोई दिक्कत थी। इसके बाद स्टोइनिस मैदान से बाहर चले गए और पूरे मैच में फील्डिंग या बॉलिंग के लिए नहीं आए। यह दिल्ली के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Photos; DC vs SRH
कागिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया
डीसी के लिए कागिसो रबाडा सबसे ज्यादा तीन विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे और अब्दुल समद का विकेट लिया। 
विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Photos; DC vs SRH
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की टीम में स्टीव स्मिथ को जगह नहीं मिली थी। हालांकि, स्टोइनिस के चोटिल होने के बाद उन्हें मैदान पर आने का मौका मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed