James Webb Space Telescope: सामने आई रिंग आकाशगंगा की दुर्लभ तस्वीर, वैज्ञानिकों ने दी हैरान करने वाली जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब दो आकाशगंगा के बीच टक्कर हुई तो दोनों एक दूसरे से दूर चली गईं। वैज्ञानिकों ने विशेषताओं की वजह से कार्टव्हील आकाशगंगा को रिंग के रूप में समूहबद्ध किया है। यह स्पाइरल आकाशगंगा से बेहद अलग और दुर्लभ है।
Time to reinvent the wheel.
Here’s the Cartwheel Galaxy in a whole new light — as a composite image from 2 instruments on the Webb telescope. Webb uniquely offers not just a snapshot of the galaxy’s current state, but also a peek into its past & future: https://t.co/QdXPwAwwac pic.twitter.com/SJD3wTxwRP
नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिक अब दूर अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं के भीतर के सितारों और ब्लैकहोल को देखने में भी सक्षम हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टेलीस्कोप ने वैज्ञानिकों को सुदूर अंतरिक्ष को देखने की नई दृष्टि दी है।
करोड़ों साल से फैल रही रिंग
जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई नई फोटो से जानकारी मिलती है कि अरबों सालों में गैलेक्सी का विकास किस तरह हुआ है। 44 करोड़ साल से इस गैलेक्सी की बाहरी रिंग फैलती जा रही है। इसी स्थान पर तारे बन रहे हैं और सुपरनोवा ब्लास्ट हो रहा है। रिंग फैलती है और गैस से टकराती है जिसकी वजह से नए तारों का निर्माण होता है। इस तस्वीर में रिंग गैलेक्सी के अलावा दो छोटी गैलेक्सी भी नजर आ रही हैं।
कार्टव्हील गैलेक्सी को लेकर हबल समेत कई दूसरे टेलीस्कोप ने स्टडी की है, लेकिन धूल की वजह से आकाशगंगा के रहस्य के बारे में साफ जानकारी नहीं थी। नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किया गया जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड टेलीस्कोप है। यह इंसान की आंख से नजर न आने वाले प्रकाश को भी देख लेता है। इसकी वजह से उस चीज को भी पकड़ लेता है जो दूसरे टेलीस्कोप नहीं देख पाए। नासा ने वेब टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर 12 जुलाई को जारी की थी।