{"_id":"61ebade6c517e96a9a5d141d","slug":"new-research-an-aging-retina-could-reveal-if-you-are-at-risk-of-an-early-death-says-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Research: आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान, जानिए रिसर्च की बड़ी बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
New Research: आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान, जानिए रिसर्च की बड़ी बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान
- फोटो : Pixabay
Link Copied
इंसान की आंखें बहुत कुछ बता देती हैं। आंखों को देखकर यह पता चल जाता है कि वह किसी को प्यार से देख रहा है या वह गुस्से में है। अब आंखों में इंसान की मौत भी देखी जा सकती है। जी हां यह बिल्कुल सच है। इंसान की मौत को आखों में देखा जा सकता है। इसे इंसान मरने से कई महीनों और साल पहले ही देख सकता है। इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चीज बनाई है जो यह बता देगी कि इंसान की मौत कब होने वाली है।
शोधकर्ताओं ने एक एल्गोरिदम विकसित किया है जो आंखों की रेटिना की स्कैनिंग करने के बाद यह बता देगा कि इंसान की मौत कब होने वाली है। अब आखों को देखकर यह पता चल जाएगा कि इंसान कितने दिन, महीने और साल में मरने वाला है। वैज्ञानिकों ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में लोगों पर एल्गोरिदम का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण साढ़े तीन साल में 47 हजार लोगों पर किया गया है।
Trending Videos
2 of 4
आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान
- फोटो : Pixabay
इस एल्गोरिदम से अधेड़ या बुजुर्ग की आंखों की जांच की गई। एल्गोरिदम के बताए समय के मुताबिक, 1871 लोगों की मौत हुई। मरने वाले लोगों की आखों की रेटिना इनकी जो उम्र थी उसकी की तुलना में ज्यादा बूढ़ी हो गई थी। जब इंसान की उम्र ढलने लगती है, तो उसके शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। इसका असर अंगों पर पड़ता है। हालांकि अलग-अलग इंसानों पर ढलती उम्र का असर अलग अलग होता है, क्योंकि लोगों की शारीरिक स्थित एक जैसी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान,
- फोटो : Pixabay
आखों को देखकर इंसान की सही बायोलॉजिकल उम्र के बारे में पता किया जा सकता है। इसके अलावा भविष्य में इंसान की सेहत कैसी रहेगी यह पता लग सकता है। अब इग्लैंड के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एल्गोरिदम बनाया है जो आखों को देखकर यह पता लगा सकता है कि इंसान की मौत कब हो सकती है। इस एल्गोरिदम को मशीन लर्निंग के माध्यम से बनाया गया है। एल्गोरिदम रेटिना की जांचकर इंसान की मृत्यु की आशंका कब है बता देता है।
4 of 4
आंखों को देखकर पता चल जाएगा कब मरने वाला है इंसान
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी भी यह प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि जितने लोगों पर इस प्रयोग को किया गया उनमें से कई लोगों की भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई है। इस प्रयोग से यह साफ हो गया है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ रेटिना में खराबी होने लगती है। इंसान की बढ़ती उम्र को लेकर रेटिना बेहद संवेदनशील होती है। रेटिना पर खून की नलियां और नर्व्स एक साथ नजर आते हैं। इससे इंसान की वस्कुलर और दिमाग के सेहत की सही जानकारी मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।