{"_id":"5ca87c53bdec2275a46a100f","slug":"newzealand-pm-jacinda-ardern-pays-for-groceries-bill-of-a-woman-at-supermarket-who-forgot-purse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने भरा महिला के शॉपिंग का बिल, घर पर ही भूल गई थी अपना पर्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्रधानमंत्री ने भरा महिला के शॉपिंग का बिल, घर पर ही भूल गई थी अपना पर्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप किसी सुपरमार्केट में सामान खरीदने गए हों और आपके पास पैसे न हों, ये स्थिति बहुत विचित्र होती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका पूरा बिल प्रधानमंत्री भर दें तो। यकीनन आपको इसपर विश्वास नहीं होगा। कुछ ऐसा ही न्यूजीलैंड में एक महिला के साथ हुआ है।
2 of 5
सुपरमार्केट
- फोटो : Social media
दरअसल, महिला क्राइस्टचर्च के एक सुपरमार्केट में शॉपिंग के लिए गई थी। उसके साथ उसके दो बच्चे भी थे। महिला ने किराने का काफी सारा सामान खरीद लिया और बिल भरने के लिए लाइन में लग गई। जब बिल चुकाने की बारी आई तो उसे अचानक याद आया कि वो तो अपना पर्स लाना ही भूल गई है।
3 of 5
jacinda ardern
- फोटो : File photo
महिला को परेशान देख उसी लाइन में खड़ीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने उसका पूरा बिल भर दिया। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की खूब तारीफ हो रही है। उनका कहना है कि उन्होंने उस महिला की मदद सिर्फ इसलिए की, क्योंकि वह भी एक मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
महिला की दोस्त हेलेन बर्नेस ने इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि उसने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है 'मेरी दोस्त अपने दो बच्चों को लेकर शॉपिंग करने गई थी। वह अपना पर्स भूल गई थी। लाइन में पीछे खड़ीं प्रधानमंत्री जेसिंडा ने आगे आकर इस तरह बिल चुकाया, जैसे कि हम अपनी दोस्त से प्यार ही नहीं करते या हम बिल नहीं चुका सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
जेसिंडा आर्डर्न
- फोटो : Social media
बता दें कि पिछले महीने भी प्रधानमंत्री जेसिंडा की चर्चा दुनियाभर में हुई थी। दरअसल, क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए हमले के बाद वो बुर्का पहनकर पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंची थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।