आज के समय में फास्ट फूड (खासकर पिज्जा) का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग इसके बिना रहने की सोच भी नहीं सकते। वैसे तो पिज्जा अब लगभग हर देश में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके बावजूद एक देश ऐसा भी है, जहां के अमीर लोग दूसरे देश से पिज्जा मंगाते हैं। इनकी डिलीवरी फ्लाइट के जरिए होती है।
इस देश के अमीर लोग लंदन से मंगाते हैं पिज्जा, फ्लाइट से होती है डिलीवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस देश का नाम है नाइजीरिया। यहां के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह ने दावा किया है कि नाइजीरिया के अमीर लोग स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए 6440 किलोमीटर दूर लंदन से पिज्जा मंगाते हैं। उनके मुताबिक लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और इसे सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट नाइजीरिया लेकर आती है।
मंत्री ने इस बात का खुलासा नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमिटी की बैठक में किया है। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया चूंकि ज्यादातर चीजों का आयात दूसरे देशों से ही करता है, लेकिन अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं है।
ओदू ओगबेह ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की, जो अपना स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए चावल से लेकर पिज्जा और टमाटर पेस्ट तक दूसरे देशों से आयात करके खाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है और हमें इस तरह की चीजों में तेजी से कमी लाने की जरूरत है।
मंत्री ओदू ओगबेह के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'ब्रिटिश एयरवेज ने नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी कब से शुरू कर दी। क्या इसके लिए कोई एप है?'
Minister for Agriculture, Audu Ogbeh, says there are Nigerians who use their phones to order pizza from London. According to him, they order for pizza at night and British Airways flies it in in the morning!! pic.twitter.com/gxkifGUCqL